U19 Asia Cup 2023: भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से दी शिकस्त, अब पाकिस्तान से होगी टक्कर

India U19 vs Afghanistan U19, Group A: दुबई में चल रहे एसीसी अंडर-19 एशिया कप 2023 टूर्नामेंट में रिकॉर्ड आठ बार की चैंपियन टीम इंडिया ने 8 दिसंबर को अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। भारतीय क्रिकेट टीम ने घातक गेंदबाजी और विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर अफगानिस्तान के खिलाफ मैच जीत लिया है। युवा टीम ने ग्रुप-ए में शुक्रवार को आईसीसी अकादमी ओवल 1 में अफगानिस्तान को सात विकेट से हरा दिया।

भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए अफगानिस्तान की टीम को 50 ओवर में 173 रन पर ऑलआउट कर दिया। अफगानिस्तान की ओर से जमशीद जादरान ने 75 गेंदों पर चार चौके की मदद से 43 रन की अहम पारी खेली। इसके बाद कोई भी बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं कर सका। जादरान के बाद मोहम्मद यूनिस जादरान ने 26 रन, नुमान शाह ने 25 रन और अकरम मोहम्मदजई ने 20 रन बनाए।

India U19

लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने 37.3 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर मैच जीत लिया। भारत की ओर से अर्शीन कुलकर्णी ने 105 गेंदों में चार चौकों की मदद से शानदर 70 रनों की नाबाद पारी खेली। उनके अलावा मुशीर खान ने भी 53 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 48 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। भारतीय टीम अब अपने अगले मुकाबले में रविवार को पाकिस्तान से भिड़ेगी।

भारत U19 प्लेइंग XI: उदय सहारन (कप्तान), आदर्श सिंह, अर्शिन कुलकर्णी, रुद्र पटेल, सचिन धस, अरवेल्ली अवनीश (विकेटकीपर), सौम्य पांडे, मुरुगन अभिषेक, राज लिम्बानी, नमन तिवारी, मुशीर खान।

अफगानिस्तान U19 प्लेइंग XI: जमशेद जादरान, वफीउल्लाह तारखिल, सोहिल खान जुर्मताई, नसीर खान मारूफखिल (कप्तान), बशीर अहमद, वहीदुल्लाह जादरान, मोहम्मद यूनुस जादरान, नुमान शाह (विकेटकीपर), रहीमुल्ला जुरमती, खलील अहमद, अकरम मोहम्मदजई।

भारत बनाम अफगानिस्तान फुल स्क्वाड
अफगानिस्तान U19 टीम: खलील अहमद, वफीउल्लाह तारखिल, जमशेद जादरान, नसीर खान मारूफखिल (कप्तान), बशीर अहमद, वहीदुल्ला जादरान, मोहम्मद यूनुस जादरान, नुमान शाह (डब्ल्यू), रहीमुल्ला जुर्मती, अकरम मोहम्मदजई, सोहिल खान जुर्मताई।

भारत U19 टीम: उदय सहारन (कप्तान), मुशीर खान, धनुष गौड़ा, प्रियांशु मोलिया, अर्शिन कुलकर्णी, आदर्श सिंह, नमन तिवारी, आराध्या शुक्ला, अरावेली अवनीश (विकेटकीपर), मुरुगन अभिषेक, सौम्य पांडे, रुद्र पटेल, सचिन धास, इनेश महाजन, राज लिम्बनी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+