IND vs AFG: तीसरे टी20 में बारिश बनेगी खलनायक? चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच और वेदर रिपोर्ट

India vs Afghanistan 3rd T20 Pitch and Weather: अफगानिस्तान के खिलाफ अब तक खेले गए दो टी20 मैचों में भारतीय टीम ने धमाकेदार खेल का प्रदर्शन किया है। टीम इंडिया ने दोनों मैचों में जीत दर्ज करते हुए सीरीज अपने पक्ष में कर ली है। तीसरा और अंतिम मुकाबला आज बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने धमाकेदार प्रदर्शन किया है, इस मैच में भी कुछ ऐसा ही होने की उम्मीद की जा सकती है। दूसरी तरफ अफगानिस्तान की बैटिंग और बॉलिंग यूनिट उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाई है। अफगानिस्तान के लिए प्रतिष्ठा बचाने का अंतिम मौका है। पिच और मौसम की जानकारी अहम है।

bengaluru stadim

भारत vs अफगानिस्तान, तीसरा टी20 पिच रिपोर्ट

एम चिन्नास्वामी की पिच बल्लेबाजों के लिए एकदम धाकड़ है। बल्लेबाजी यहाँ आसान रहती है और चौके-छक्कों की बारिश भी देखने को मिलती है। ऐसे में गेंदबाजों को यहाँ मेहनत करनी पड़ेगी। हालांकि स्पिनर अपना काम कर सकते हैं लेकिन फिर छोटी बाउंड्री का फायदा बल्लेबाजों को मिलने वाला है। 200 से ज्यादा का स्कोर भी यहाँ चेज किया जा सकता है।

भारत vs अफगानिस्तान, तीसरा टी20 वेदर अपडेट

बेंगलुरु का मौसम बेहतरीन रहेगा। वहां सर्दी भी नहीं होती है। तापमान 20 डिग्री के आस-पास रहने वाला है। बारिश जैसी कोई संभावना इस मैच में नहीं होगी। ऐसे में फैन्स को एक पूर्ण मुकाबला देखने को मिलेगा। आर्द्रता की बात करें, तो यह 78 फीसदी के करीब रहने वाली है।

भारत vs अफगानिस्तान, तीसरा टी20 कहां देखें

भारत और अफगानिस्तान के बीच बेंगलुरु में होने वाला तीसरा टी20 मैच देखने के कई तरीके हैं। टीवी पर इस मैच का आनन्द स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क पर उठाया जा सकता है। इसके अलावा कलर्स सिनेप्लेक्स पर भी इस मैच का सीधा प्रसारण देखने को मिलेगा। एक और तरीका ओटीटी प्लेटफॉर्म है। जियो सिनेमा एप्लीकेशन और वेबसाईट पर मुकाबले का लाइव प्रसारण देखा जा सकता है। टॉस शाम 6 बजकर 30 मिनट पर होगा तथा मैच 7 बजे शुरू होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+