IND vs AFG: कब और कहां खेला जाएगा भारत-अफगानिस्तान के बीच तीसरा टी20 मुकाबला
IND vs AFG 3rd T20: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज में दो मैच टीम इंडिया ने जीते हैं। तीसरे और अंतिम मैच में जीत दर्ज करते हुए भारतीय टीम सीरीज में क्लीन स्वीप करने का प्रयास करेगी। भारतीय टीम ने दोनों मैचों में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया है।
टीम इंडिया में विराट कोहली भी लौट आए हैं, इससे ताकत भी बढ़ गई है। हालांकि पिछले दोनों मैचों में रोहित शर्मा फ्लॉप रहे हैं। रोहित शर्मा खाता भी नहीं खोल पाए हैं। ऐसे में उनके बल्ले से कुछ रन आने का इंतजार फैन्स को भी है। हालांकि फॉर्म खराब होने जैसी कोई बात रोहित शर्मा में नहीं है।

भारत vs अफगानिस्तान के बीच तीसरा टी20 कब होगा?
दूसरे और तीसरे टी20 मुकाबले के बीच कुछ दिनों का गैप रखा गया है। ट्रेवल में परेशानी नहीं हो, इस वजह से ऐसा किया गया है। भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा और अंतिम टी20 मुकाबला 17 जनवरी की शाम को खेला जाएगा। अफगानिस्तान के लिए प्रतिष्ठा बचाने का मौका इसमें रहेगा।
भारत vs अफगानिस्तान के बीच तीसरा टी20 कहां होगा?
एक बार फिर से फैन्स के लिए अच्छी खबर होगी। छोटी बाउंड्री वाला मैदान और चौके-छक्कों की बारिश से माहौल शानदार बन जाएगा। भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा और अंतिम टी20 मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला शाम 7 बजे से शुरू होगा।
भारत vs अफगानिस्तान के बीच तीसरा टी20 लाइव कहां देखें?
दो टीवी चैनलों पर इस मैच को लाइव देखा जा सकता है। स्पोर्ट्स 18 चैनल पर मैच का सीधा प्रसारण होगा। इसके अलावा कलर्स सिनेप्लेक्स पर भी इस मुकाबले का सीधा प्रसारण देखने को मिलेगा। ओटीटी में यह मैच जियो सिनेमा एप्लीकेशन पर लाइव होगा। इसके अलावा जियो सिनेमा की वेबसाईट पर भी यह मुकाबला लाइव देखा जा सकता है। इस तरह फैन्स के पास मुकाबला लाइव देखने के कई सारे विकल्प रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications