IND vs AFG: भारत-अफगानिस्तान के बीच इंदौर में टक्कर, जानें पिच और वेदर रिपोर्ट
Ind vs Afg, 2nd T20 Weather and Pitch: इंदौर के होल्कर स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान के बीच रविवार (14 जनवरी) को दूसरा टी20 मुकाबला खेला जाएगा। टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज में पहला मुकाबला जीता था। मोहाली में जीत के बाद भारतीय टीम ने 1-0 से सीरीज में बढ़त हासिल कर ली है।
दूसरे टी20 मैच में अफगानिस्तान के लिए स्थिति करो या मरो वाली रहेगी। इस मैच में अफगानिस्तान की पराजय होने पर सीरीज हाथ से निकल जाएगी। भारतीय टीम में इस बार विराट कोहली खेलने वाले हैं, निजी कारणों से वह पहले मुकाबले में नहीं खेले थे। उनके आने से टीम इंडिया को और मजबूती मिलेगी।

भारत vs अफगानिस्तान, दूसरे टी20 में वेदर अपडेट
इंदौर में भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरे मैच में मौसम साफ़ रहने वाला है। मोहाली की तरह वहां उतनी ठण्ड का सामना नहीं करना पड़ेगा। मौसम 22 डिग्री तक रहेगा और मैच समाप्त होने तक यह गिरकर 17 डिग्री सेल्सियस तक आ जाएगा। दर्शकों को एक पूरा मैच देखने को मिलेगा।
भारत vs अफगानिस्तान, दूसरे टी20 की पिच रिपोर्ट
इंदौर की पिच रनों से भरी हुई है। छोटी बाउंड्री के कारण चौके-छक्कों की भरमार देखने को मिलेगी। दक्षिण अफ्रीका ने इस मैदान पर 227 रनों का स्कोर किया था और हार का सामना भी किया था। गेंदबाजों के लिए काम खराब होने वाला है। दर्शकों का खूब मनोरंजन होगा, ओस की भूमिका इस मैच में भी अहम रहने वाली है।
भारत vs अफगानिस्तान, दूसरे टी20 में कौन जीतेगा
इस मैच में पलड़ा भारी टीम इंडिया का ही लग रहा है। मेजबान टीम के पास रोहित और कोहली के रूप में दो धाकड़ खिलाड़ी हैं। उनके अलावा युवा खिलाड़ी भी ऐसे हैं जिन्होंने घरेलू क्रिकेट में धमाका किया है। रिंकू सिंह के रूप में एक भरोसेमंद फिनिशर भी हैं। ऐसे में भारतीय टीम इस मैच में जीत दर्ज कर सकती है।












Click it and Unblock the Notifications