IND vs AFG: दूसरे टी20 मैच का प्रीव्यू, संभावित एकादश, पिच, मौसम और सीधा प्रसारण

India vs Afghanistan 2nd T20: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरा मुकाबला रविवार को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया का प्रयास इस मैच में जीत दर्ज करते हुए सीरीज कब्जाने का रहेगा। वहीँ अफगानिस्तानी टीम के लिए यह करो या मरो वाला मैच है।

भारतीय टीम ने पिछले मैच में 159 का लक्ष्य हासिल करते हुए 6 विकेट से जीत दर्ज की थी और शिवम दुबे हीरो बने थे। इस बार टीम इंडिया में किंग कोहली भी वापस आ गए हैं। विराट कोहली के आने से मिडिल ऑर्डर में एक स्थायित्व मिल जाता है और रोहित के ऊपर दबाव कम रहेगा।

ind vs afg

अफगानिस्तानी टीम को सीरीज बचाने के लिए अपना सब कुछ झोंकना पड़ेगा। बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में धमाकेदार खेल का प्रदर्शन करना पड़ेगा। भारतीय टीम को हरा पाना आसान काम नहीं है लेकिन क्रिकेट में नामुमकिन कुछ भी नहीं होता है।

संभावित एकादश

भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल/यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, शिवम दुबे, जितेश शर्मा, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई/कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार।

अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमत शाह, अजमतुल्लाह उमरजई, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, करीम जनत, फजलहक फारूकी, नवीन-उल-हक, मुजीब उर रहमान

पिच और मौसम की जानकारी

भारत और अफगानिस्तान के बीच मुकाबले में मौसम साफ़ होगा। तापमान में गिरावट आएगी लेकिन मोहाली की तरह ठण्ड ज्यादा नहीं होगी। मैच समाप्ति तक तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। पिच सपाट होगी और चौके-छक्कों की बारिश देखने को मिल सकती है। बाउंड्री काफी छोटी है।

मैच का सीधा प्रसारण कहां देखें

टीवी पर इस मुकाबले का सीधा प्रसारण स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क पर देखा जा सकता है। ओटीटी प्लेटफॉर्म की बात की जाए तो जियो सिनेमा की वेबसाईट और एप्लीकेशन पर इस मैच को लाइव देखा जा सकता है। इसके अलावा कलर्स सिनेप्लेक्स पर भी मुकाबला फ्री में देखा जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+