IND vs AFG: भारतीय टीम में होंगे 2 बड़े बदलाव! अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 में ऐसी होगी प्लेइंग 11

India vs Afghanistan Playing 11 Predictions: तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारत के पास ट्रॉफी कब्जाने का मौका रहेगा, वहीँ अफगानिस्तान के लिए यह करो या मरो वाला मैच होगा। हारने के साथ अफगानिस्तान सीरीज गंवा देगा। टीम इंडिया का प्रयास जीत के साथ सीरीज सील करना होगा।

भारतीय टीम में इस मुकाबले के लिए प्लेइंग इलेवन में बदलाव होगा। दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली टीम में शामिल हो गए हैं। वह पहले टी20 मुकाबले में नहीं खेले थे, ऐसे में उनके आने से किसी एक खिलाड़ी को बाहर जाना ही पड़ेगा। टीम इंडिया में दो बदलाव भी हो सकते हैं।

team india

ओपनर बल्लेबाज: पिछले मैच में रोहित शर्मा रन आउट हो गए थे। वह एक बार फिर से खेलते हुए दिखेंगे। कप्तान के साथ दूसरा ओपनर कौन होगा? शुभमन गिल ने पिछले मैच में ओपन किया था। अब अगर यशस्वी जायसवाल टीम में आते हैं तो शुभमन गिल को बाहर बैठना पड़ सकता है। रोहित और जायसवाल ओपन कर सकते हैं।

मिडिल ऑर्डर और ऑल राउंडर: मध्य क्रम में विराट कोहली नम्बर तीन के लिए आ गए हैं। मांग तो उनको ओपनर के तौर पर खिलाने की भी रही है। तिलक वर्मा को टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठना पड़ सकता है। उनके बाद शिवम दुबे ऑल राउंडर के तौर पर टीम में रहेंगे। जितेश शर्मा कीपर होंगे, इसका मतलब संजू सैमसन इस बार भी बाहर रहेंगे। रिंकू सिंह का स्थान छठे नम्बर पर पक्का है। वॉशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल भी ऑल राउंडर की भूमिका में रहेंगे।

गेंदबाज: गेंदबाजी में भी बदलाव किया जा सकता है। रवि बिश्नोई की जगह कुलदीप यादव को शामिल किया जा सकता है। तेज गेंदबाजी विभाग में अर्शदीप सिंह और मुकेश कुमार मौजूद रहने वाले हैं। दो तेज गेंदबाज और बाकी सभी स्पिनर रहेंगे। हालांकि अंतिम इलेवन टॉस के समय ही सामने आ पाएगी।

संभावित प्लेइंग 11

रोहित शर्मा, शुभमन गिल/यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, शिवम दुबे, जितेश शर्मा, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई/कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+