IND vs AFG: भारत-अफगानिस्तान के बीच मोहाली में भिड़ंत, जानें पिच और वेदर रिपोर्ट
India vs Afghanistan 1st T20I: भारत और अफगानिस्तान के बीच 11 जनवरी यानी कि गुरुवार को टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाना है। मोहाली के आईएस बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम में दोनों ही टीमों के बीच यह मुकाबला शाम को 7 बजे से शुरू किया जाएगा। भारत और अफगानिस्तान दोनों की कोशिश सीरीज की शुरुआत जीत के साथ करने की होगी।
कोहली-रोहित की वापसी: भारतीय टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली की लंबे समय बाद वापसी हुई है। इन दोनों ही खिलाड़ियों के पास टी-20 फॉर्मेट में खुद को साबित करने का बेहतरीन मौका है। रोहित शर्मा और विराट कोहली साल 2024 में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कपमें अपनी जगह बनाना चाहेंगे। भारतीय फैंस भी इन दोनों खिलाड़ियों को टी-20 वर्ल्ड कप में खेलते हुए देखना चाहते हैं।

ऐसा रहा है रिकॉर्ड: मोहाली के इस मैदान पर भारतीय टीम की टी-20 रिकॉर्ड की बात करें तो आईएस बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम में भारत ने अब तक कुल 4 टी-20 मैच खेले हैं। इसमें भारतीय टीम को तीन में जीत मिली है। लेकिन एक मुकाबले में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था। दरअसल, साल 2022 के दौरान आस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहाली के मैदान पर भारतीय टीम को टी-20 मैच में शिकस्त झेलनी पड़ी थी।
ऐसा रहेगा मौसम और पिच: इस मैदान पर सबसे अधिक रन पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के बल्ले से निकले हैं। विराट कोहली ने 3 टी-20 मैच में कुल 156 रन बनाए हैं। उन्हें दूसरे नंबर पर स्टीव स्मिथ हैं, जिनके बल्ले से 98 रन निकले हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला मुकाबला पूरे 20-20 ओवर का खेला जाएगा। इससे साफ है कि बारिश के कारण मैच में खलल नहीं पड़ेगा। पिच की बात करें तो यहां एक हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है। बल्लेबाजों के लिए इस पिच पर बैटिंग करना आसान माना जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications