India tour of Zimbabwe: 18 अगस्त से शुरू होगा दौरा; जानें शेड्यूल, लाइव स्ट्रीमिंग, हेड टू हेड और स्क्वॉड
वेस्टइंडीज को वनडे और टी20 सीरीज में मात देने के बाद अब भारतीय टीम जिम्बाब्वे का दौरा करेगी।
नई दिल्ली, 9 अगस्त: वेस्टइंडीज को वनडे और टी20 सीरीज में मात देने के बाद अब भारतीय टीम जिम्बाब्वे का दौरा करेगी। इस टूर पर दोनों टीमों के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। सीरीज की शुरुआत 18 अगस्त से होगी और आखिरी मैच 22 अगस्त को खेला जाएगा। इस दौरे के लिए कई सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। इनमें रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह शामिल हैं। वहीं राहुल त्रिपाठी और वाशिंगटन सुंदर जैसे युवा खिलाड़ियों को सीरीज में मौका दिया गया है। शिखर धवन को टीम की कमान सौंपी गई है।

वनडे सीरीज का शेड्यूल
भारत और जिम्बाब्वे के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 18 अगस्त को खेला जाएगा। वहीं दूसरा एकदिवसीय 20 अगस्त को और तीसरा 22 अगस्त को खेला जाएगा। सीरीज के सभी मुकाबले हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे में खेले जाएंगे। सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार दोपहर 12.45 बजे शुरू होंगे। सीरीज का लाइव प्रसारण सोनी नेटवर्क पर होगा, वहीं सोनी लिव एप पर लाइव स्ट्रीमिंग होगी।
- पहला वनडे: 18 अगस्त, हरारे
- दूसरा वनडे: 20 अगस्त, हरारे
- तीसरा वनडे: 22 अगस्त, हरारे

भारत का पलड़ा भारी
दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड की बात करें तो भारत का पलड़ा भारी है। भारत और जिम्बाब्वे के बीच अब तक 63 वनडे मैच खेले जा चुके हैं। इनमें भारत ने 51 मं जीत हासिल की है वहीं जिम्बाब्वे ने 10 मुकाबले जीते हैं। 2 मैच टाई भी हुए हैं। भारत ने आखिरी बार 2016 में जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज खेली थी। शिखर धवन इस सीरीज में भी भारत की जीत का सिलसिला बरकरार रखेंगे। सीरीज में युवा खिलाड़ियों के पास भी शानदार प्रदर्शन करने अपने को साबित करने का मौका है।

जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम
शिखर धवन (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, आवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर।












Click it and Unblock the Notifications