IND vs ZIM: भारत और ज़िम्बाब्वे के बीच होगी टी20 सीरीज, कब और कहां होंगे मैच, जानिए पूरा शेड्यूल

India tour of Zimbabwe T20 Series Schedule: भारतीय टीम ज़िम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने वाली है। यह एक बड़ी सीरीज होने वाली है। इसमें कुल पांच मुकाबले होंगे। खास बात यह है कि इस सीरीज के लिए भारतीय टीम को जिम्बाब्वे दौरा करना होगा। ज़िम्बाब्वे की टीम इस दौरान होस्टिंग कंट्री है।

भारतीय टीम टी20 सीरीज में खेलने के लिए चौथी बार जाएगी। इससे पहले 2015 में दो दौरे हुए थे और 2016 में भी भारतीय टीम ने इस अफ्रीकी देश का दौरा किया था। भारत ने घरेलू मैदान पर खेलने के लिए ज़िम्बाब्वे को नहीं बुलाया है लेकिन आमंत्रण मिलने पर इसे अस्वीकार नहीं किया है।

zimbabwe and india

ज़िम्बाब्वे क्रिकेट की तरफ से एक बयान जारी कर बताया गया कि दोनों क्रिकेट बोर्ड के बीच सार्थक चर्चा के बाद सीरीज पर सहमति बनी है। गौरतलब है कि भारतीय टीम पहली बार ज़िम्बाब्वे में जाकर कोई पांच टी20 मैचों की सीरीज में खेलने वाली है। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा कि पुनर्निर्माण से गुजर रहे ज़िम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड में खेल का विकास करने के लिए हम सपोर्ट जारी रखेंगे।

ज़िम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड ने भी भारत के खिलाफ होने वाली इस सीरीज के लिए ख़ुशी जताई है। ज़िम्बाब्वे क्रिकेट के मुखिया तावेंगुवा मुकुहलानी ने कहा कि इस साल हमारे देश में यह सबसे बड़ा इंटरनेशनल आकर्षण होने वाला है। उन्होंने कहा कि इंडिया को होस्ट कर हमें ख़ुशी होगी।

भारत vs ज़िम्बाब्वे टी20 सीरीज, शेड्यूल

मैच दिन स्थल
पहला टी20 6 जुलाई हरारे
दूसरा टी20 7 जुलाई हरारे
तीसरा टी20 10 जुलाई हरारे
चौथा टी20 13 जुलाई हरारे
पांचवां टी20 14 जुलाई हरारे
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+