भारतीय टीम वेस्टइंडीज दौरे पर खेलेगी 2 मैच अमेरिका में, जानें सभी मैच फ्री में कैसे देख पाएंगे
India tour of West Indies Live Broadcast: वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच में हार के बाद टीम इंडिया अब वेस्टइंडीज दौरे पर जाने वाली है। इसके लिए टीम की घोषणा फ़िलहाल नहीं हुई है। आगामी कुछ दिनों में ऐसा हो सकता है।
वेस्टइंडीज दौरा एक महीने का होने वाला है। वहां लाल गेंद और सफेद गेंद दोनों में ही सीरीज खेली जाएगी। कुछ युवा खिलाड़ियों को टीम में मौका मिलने की संभावना जताई जा रही है। टीम इंडिया सबसे पहले वहां टेस्ट क्रिकेट में खेलने वाली है। अन्य प्रारूप बाद में होंगे।

भारत का WTC अभियान शुरू
कुछ दिनों पहले ही टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल खेला है। लगातार दूसरी बार भारतीय टीम फाइनल मैच में हार गई। अब एक बार फिर से वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में टीम इंडिया उतरने वाली है। वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के साथ टीम इंडिया तीसरे सीजन में उतरेगी।
भारत और वेस्टइंडीज के मैच कहां देखें
भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबले 12 जुलाई से शुरू हो रहे हैं। पहला टेस्ट मैच 12 जुलाई को खेला जाएगा। इन मैचों को देखने के लिए किसी भी प्रकार का चार्ज नहीं देना पड़ेगा। सीरीज के सभी मैचों का सीधा प्रसारण जियो सिनेमा एप्लीकेशन और वेबसाईट पर होगा। इन मैचों को फ्री में देखा जा सकेगा।
भारत के वेस्टइंडीज दौरे का कार्यक्रम
दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट 12 जुलाई से डोमिनिका में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मैच 20 जुलाई से त्रिनिदाद में खेला जाएगा। 27 जुलाई को पहला एकदिवसीय मुकाबला बारबाडोस में खेला जाएगा। दूसरा वनडे मुकाबला 29 जुलाई को बारबाडोस में ही खेला जाएगा। तीसरा मुकाबला 1 अगस्त को त्रिनिदाद में होगा। टी20 सीरीज में कुल पांच मुकाबले खेले जाएंगे। शुरुआती तीन मैच 3 अगस्त, 6 अगस्त और 8 अगस्त को क्रमशः त्रिनिदाद और गयाना में होंगे। गयाना में दो मैच लगातार होंगे। चौथे और पांचवें टी20 मैच का वेन्यू यूएसए का फ्लोरिडा है।












Click it and Unblock the Notifications