India tour of West Indies: वनडे और टी20 सीरीज के लिए त्रिनिदाद पहुंची भारतीय टीम, Watch Video

तीन वनडे और 5 टी20 मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम वेस्टइंडीज पहुंच चुकी है।

नई दिल्ली, जुलाई 20। तीन वनडे और 5 टी20 मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम वेस्टइंडीज पहुंच चुकी है। वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 22 जुलाई को खेला जाएगा, वहीं 29 जुलाई से टी20 सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज के लिए कई सीनियर भारतीय खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। ऐसे में युवाओं के पास शानदार प्रदर्शन कर भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की करने का मौका है। विंडीज दौरे के लिए शिखर धवन को कप्तान जबकि रवींद्र जडेजा को उपकप्तान बनाया गया है। इससे पहले धवन ने श्रीलंका दौरे पर भी भारतीय टीम की कमान संभाली थी।

युवाओं को मिलेगा मौका

युवाओं को मिलेगा मौका

खराब फॉर्म से जूझ रहे पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत समेत कई खिलाड़ियों को विंडीज के खिलापऊ वनडे सीरीज के लिए आराम दिया गया है। ऐसे में युवा खिलाड़ियों के पास इस सीरीज अच्छा प्रदर्शन कर अपने आप को साबित करने का मौका है। इस सीरीज में भारतीय टीम अपनी ब्रेंच स्ट्रेंथ को आजमाना चाहेगी। वहीं वेस्टइंडीज के पास भी भारत की बी टीम के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने का मौका होगा। टी20 सीरीज में कई भारतीय खिलाड़ियों की वापसी होगी।

जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल

जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल

सीरीज का पहला वनडे 22 जुलाई को खेला जाएगा, वहीं दूसरा और तीसरा मुकाबला 24 और 27 जुलाई को खेला जाएगा। तीनों मुकाबले पोर्ट ऑफ स्पेन, त्रिनिदाद में क्वींस पार्क ओवल में खेले जाएंगे। सभी मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होंगे। मैचों का प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स द्वारा टेलीविजन पर किया जाएगा जो वेस्टइंडीज बनाम भारत सीमित ओवरों की सीरीज का विशेष प्रसारक है। वहीं मैच की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड ऐप पर होगी। एक मैच को देखने के लिए फैंस को 99 रुपये चुकाने होंगे।

विंडीज दौरे का शेड्यूल

विंडीज दौरे का शेड्यूल

सीरीज का पहला वनडे मैच 22 जुलाई को दूसरा 24 जुलाई को और तीसरा 27 जुलाई को खेला जाएग। वहीं पहला टी20 29 जुलाई को, दूसरा 1 अगस्त को, तीसरा 2 अगस्त को, चौथा 6 अगस्त को और पांचवां 7 अगस्त को खेला जाएगा।

वनडे सीरीज का शेड्यूल

  • पहला मैच- 22 जुलाई
  • दूसरा मैच- 24 जुलाई
  • तीसरा मैच- 27 जुलाई

टी20 सीरीज का शेड्यूल

  • पहला मैच- 29 जुलाई
  • दूसरा मैच- 01 अगस्त
  • तीसरा मैच- 02 अगस्त
  • चौथा मैच- 06 अगस्त
  • पांचवा मैच- 07 अगस्त
वनडे और टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम

वनडे और टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम

वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम
शिखर धवन (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शुबमन गिल, दीपक हुडा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, संजू सैमसन, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, आवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।

टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, केएल राहुल*, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, आर अश्विन, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव*, भुवनेश्वर कुमार, अवेश खान, हर्षल पटेल और अर्शदीप सिंह। (केएल राहुल, कलदीप यादव फिटनेस टेस्ट के बाद खेलेंगे)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+