जिम्बाब्वे सीरीज के बाद अब किससे होगा भारत का सामना, यहां जानें अगले सीरीज का पूरा शेड्यूल
India tour of Sri Lanka 2024 revised schedule: जिम्बाब्वे दौरे से लौटी भारतीय क्रिकेट टीम एक और अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेलने के लिए तैयार है। शुभमन गिल की कप्तानी में जिम्बाब्वे के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 4-1 की शानदार जीत के बाद अब भारतीय टीम श्रीलंका से सीरीज खेलने वाली है। इस महीने के अंत में भारत का सामना श्रीलंका से होगा। इस आगामी दौरे में टीम टी-20 और वनडे दोनों मैच खेलते हुए नजर आएगी।
रोहित-विराट को मिल सकता है आराम
27 जुलाई से 7 अगस्त के बीच टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ तीन टी-20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। टी-20 मैच पल्लेकेले में होंगे, जबकि वनडे मैच कोलंबो में होंगे। इस दौरे के लिए टीम का चयन अभी नहीं हुआ है, लेकिन उम्मीद है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है।

बतौर कोच गौतम गंभीर का पहला दौरा
हाल ही में राहुल द्रविड़ के जाने के बाद मुख्य कोच बने गौतम गंभीर इस दौरे पर टीम की अगुआई करेंगे। भारतीय टीम के मुख्य कोच के रूप में गंभीर का यह पहला दौरा होने वाला है। फैंस यह देखने के लिए उत्सुक हैं कि वह राहुल द्रविड़ के जाने के बाद टीम को किस तरह आगे बढ़ाते हैं।
ऐसा रहेगा भारत-श्रीलंका का शेड्यूल
भारतीय टीम 27 और 28 जुलाई को लगातार दो मैचों के साथ अपनी टी-20 सीरीज की शुरुआत करेगी। अंतिम टी-20 मैच 30 जुलाई को खेला जाएगा। इसके बाद वनडे सीरीज 2 अगस्त से शुरू होगी। जिसके बाद 4 अगस्त को मैच होंगे और 7 अगस्त को इसका समापन किया जाएगा।
भारतीय टीम से बेहतर की उम्मीद
जिम्बाब्वे में अपने सफल प्रदर्शन के बाद जहां भारतीय टीम ने शुरुआती हार के बाद वापसी करते हुए लगातार चार मैच जीतने में सफलता हासिल की। टीम इंडिया श्रीलंका में अपनी जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी। शुभमन गिल की कप्तानी में टीम का प्रदर्शन सराहनीय रहा है। ऐसे में श्रीलंका के खिलाफ होने वाले सीरीज़ के लिए भी टीम से काफ़ी उम्मीदें हैं। नए कोच की नियुक्ति और टीम में संभावित बदलावों के साथ, यह देखना दिलचस्प होगा कि टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ किस तरह से खुद को ढालती है और कैसा प्रदर्शन करती है।












Click it and Unblock the Notifications