भारत-दक्षिण अफ्रीका टी20 सीरीज का शेड्यूल घोषित, जानें कब और कहाँ खेले जाएंगे मुकाबले

India vs South Africa Schedule: भारतीय टीम जुलाई से विदेश दौरों पर जाने वाली है। जिम्बावबे के बाद श्रीलंका और बाद में दक्षिण अफ्रीका दौरा होगा। इसके लिए कार्यक्रम की घोषणा की गई है। दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड ने एक संयुक्त रिलीज जारी करते हुए शेड्यूल की घोषणा कर दी है।

दक्षिण अफ्रीका दौरे पर भारतीय टीम को टी20 सीरीज में खेलना है। सीरीज 8 नवम्बर से शुरू हो रही है। टी20 सीरीज के अलावा अन्य किसी भी प्रारूप में सीरीज नहीं होगी। भारतीय टीम के अन्य कार्यक्रमों को देखते हुए सिर्फ टी20 सीरीज खेलना ही संभव था।

india vs south africa

सीरीज की शुरुआत में पहला मुकाबला डरबन में खेला जाएगा। यह मैच 8 नवम्बर को होना है। इसके बाद दूसरा टी20 मैच 10 नवम्बर को खेला जाएगा। इस मुकाबले का आयोजन गायबेरखा में होना है। तीसरा मुकाबला सेंचुरियन में खेला जाएगा। यह 13 नवम्बर को होगा। अंतिम टी20 मैच 15 नवम्बर को जोहांसबर्ग में खेला जाना है।

बीसीसीआई के बयान में सेक्रेटरी जय शाह ने कहा कि भारत और दक्षिण अफ्रीका ने हमेशा एक गहरा और मजबूत बंधन साझा किया है, जिस पर दोनों देशों को बहुत गर्व है। भारतीय क्रिकेट टीम को लगातार दक्षिण अफ्रीकी प्रशंसकों से अपार सराहना और प्यार मिला है। भारतीय प्रशंसकों के बीच भी दक्षिण अफ्रीकी टीम के लिए यह भावना उतनी ही मजबूत है।

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के मुखिया लॉसन नायडू ने कहा कि मैं दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट और वर्ल्ड क्रिकेट को समर्थन करने के लिए बीसीसीआई को धन्यवाद देना चाहता हूँ। मैं जनता हूँ कि फैन्स को इस सीरीज का बेसब्री से इंतजार होगा।

भारत के दक्षिण अफ्रीका दौरे का शेड्यूल

पहला टी20- 8 नवम्बर (डरबन)
दूसरा टी20- 10 नवम्बर (गायबेरखा)
तीसरा टी20- 13 नवम्बर (सेंचुरियन)
चौथा टी20- 15 नवम्बर (जोहांसबर्ग)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+