IND vs SA: कब और कहां खेला जाएगा भारत-साउथ अफ्रीका का पहला मैच? हेड टू हेड रिकॉर्ड सहित जानें सभी जानकारी

India tour of South Africa 2024: भारतीय क्रिकेट टीम 8 नवंबर से शुरू होने वाली 4 मैचों की टी 20 सीरीज़ में दक्षिण अफ्रीका से भिड़ने को तैयार है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम साउथ अफ्रीका का दौरान करने वाली है। साउथ अफ्रीका दौरे पर भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 8 नवंबर को डरबन में खेलने वाली है। इस सीरीज में साउथ अफ्रीका की कप्तानी एडेन मार्करम करते हुए नजर आएंगे।

दोनों टीमों का ऐसा रहा है रिकॉर्ड

दोनों टीमों के बीच टी-20 रिकॉर्ड जबरदस्त रहा है। साल 2006 में अपने पहले टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैच के बाद से दोनों टीमें 27 बार आपस में भिड़ चुकी हैं। जिसमें भारत ने 15 जीत हासिल की जबकि दक्षिण अफ्रीका ने 11 और एक मैच बिना किसी परिणाम के समाप्त हुआ। दक्षिण अफ्रीकी मैदान पर खेले गए नौ मैचों में से भारत ने तीन जीते हैं, लेकिन छह मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है।

India 1

इन खिलाड़ियों को मिल सकता है डेब्यू का मौका

भारतीय टीम में रमनदीप सिंह और विजयकुमार वैशाक को इस सीरीज के दौरान डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। रमनदीप ने साल 2024 के आईपीएल सीजन में 14 में से 5 मैचों में 201.61 की स्ट्राइक रेट से कई बार नाबाद रहते हुए अपनी बल्लेबाजी का जलवा दिखाया था। उम्मीद है कि वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपना आक्रामक खेल जारी रखेंगे।

मयंक यादव चोट के कारण बाहर

गेंदबाजी की बात करें तो विजयकुमार वैशाक ने आईपीएल में 11 मैचों में 13 विकेट लेकर प्रभावित किया है। उनके कुल टी 20 रिकॉर्ड में 30 मैचों में 42 विकेट शामिल हैं, जो भारत के लिए एक मैन गेंदबाज के रूप में उनकी क्षमता को बताता है। दूसरी ओर मयंक यादव और शिवम दुबे चोट के कारण बाहर हैं, जबकि रियान पराग और कुलदीप यादव भी सीरीज से बाहर रहेंगे।

इन खिलाड़ियों को मिला मौका

स्पिनर युजवेंद्र चहल को एक बार फिर टीम में शामिल नहीं किया गया है। सीरीज के लिए भारतीय टीम में सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, विजयकुमार वैशाख, आवेश खान और यश दयाल जैसे खिलाड़ी मौदूज हैं।

दक्षिण अफ़्रीकी टीम में शामिल हैं ये खिलाड़ी

दक्षिण अफ़्रीकी टीम में अनुभवी खिलाड़ी हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर और केशव महाराज की वापसी हुई है। इसके साथ ही नए खिलाड़ी गेराल्ड कोएत्ज़ी और मार्को जेनसन को भी मौका दिया गया है। मिहलाली मोंगवाना पहली बार टीम में शामिल हुए हैं, जिससे टीम में नई ऊर्जा आई है। सीरीज़ के लिए दक्षिण अफ़्रीकी टीम में एडेन मार्करम, ओटनील बार्टमैन, ट्रिस्टन स्टब्स, गेराल्ड कोएत्ज़ी, डोनावन फ़ेरेरा, रीज़ा हेंड्रिक्स, मार्को जेनसन, हेनरिक क्लासेन, पैट्रिक क्रूगर, केशव महाराज, डेविड मिलर, मिलली मोंगवाने, नकाब पीटर, रयान रिकलेटन, एंडिले सिमेलाने और लूथो सिपामला शामिल हैं।

जानें सीरीज का पूरा शेड्यूल

सीरीज की शुरुआत 8 नवंबर को किंग्समीड, डरबन में पहले टी20 मैच से होगी। इसके बाद 10 नवंबर को सेंट जॉर्ज पार्क, गेकेबरहा, 13 नवंबर को सुपरस्पोर्ट पार्क, सेंचुरियन और 15 फरवरी को वांडरर्स स्टेडियम, जोहान्सबर्ग में अंतिम मैच खेला जाएगा। सभी मैच भारतीय समयानुसार रात 9:30 बजे शुरू होंगे और इनका प्रसारण स्पोर्ट्स-18 नेटवर्क और जियो सिनेमा ऐप पर किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+