IND vs SA: इतने बजे शुरू होगा भारत-दक्षिण अफ्रीका का मुकाबला, यहां जानें टी-20 और वनडे का पूरा शेड्यूल

India's Tour Of South Africa 2023-24: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज खत्म होने के बाद भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाने वाली है। दक्षिण दौरे पर भारतीय टीम 3 टी-20 और 3 वनडे मैचों के साथ-साथ दो टेस्ट मैच की सीरीज भी खेलने वाली है। इन तीनों ही सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। भारतीय टीम के नियमित कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली टी-20 और वनडे टीम का हिस्सा नहीं होंगे।

राहुल-सूर्या बने कप्तान: साउथ अफ्रकी के खिलाफ वनडे की कमान केएल राहुल संभालेंगे। जबकि टी-20 में सूर्यकुमार यादव टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे। सूर्यकुमार यादव दक्षिण अफ्रीका से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज में भी टीम की कप्तानी कर रहे हैं। सू्र्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने अब तक तीन मैचों में से दो में जीत दर्ज की है। हालांकि, टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए रोहित शर्मा बतौर कप्तान टीम में वापसी कर लेंगे।

ind vs SA 1

टी-20 मैच का शेड्यूल

पहला टी-20 मैच 10 दिसंबर को डरबन में खेला जाएगा। (भारतीय समयानुसार रात 9:30 बजे)
दूसरा टी-20 मैच 12 को ग्वेकबेरहा में खेला जाएगा। (भारतीय समयानुसार रात 9:30 बजे)
तीसरा और आखिरी टी-20 मैच 14 दिसंबर को जाहानिसबर्ग में खेला जाएगा। (भारतीय समयानुसार रात 9:30 बजे)

वनडे मैचों का शेड्यूल

पहला वनडे 17 दिसंबर को जोहानिसबर्ग में खेला जाएगा। (भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे)
दूसरा वनडे 19 दिसंबर को ग्वेकबेरहा में खेला जाएगा। (भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे)
तीसरा वनडे पार्ल में 21 दिसंबर को खेला जाएगा। (भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे)

टेस्ट मैचों का शेड्यूल

बॉक्सिंग डे के मौके पर 26 दिसंबर को भारत और साउथ अफ्रीका की टीमें सेंचुरियन में पहला टेस्ट खेलेगी। (भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे)
सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 3 जनवरी से केपटाउन में खेला जाएगा। (भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे)

भारत की टी-20 टीम: यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा (उपकप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मो. सिराज, मुकेश कुमार, दीपक चाहर।

भारत की वनडे टीम: ऋतुराज गायकवाड़, साई सुदर्शन, तिलक वर्मा, रजत पाटीदार, रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, मुकेश कुमार, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, दीपक चाहर।

भारत की टेस्ट टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन (विकेटकीपर), केएल राहुल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, मो. शमी*, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), प्रसिद्ध कृष्णा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+