India vs Bangladesh: भारत-बांग्लादेश के बीच होगी 3 वनडे और 2 टेस्ट मैच की सीरीज, यहां देखें पूरा शेड्यूल

भारत और बांग्लादेश के बीच इस साल के अंत में वनडे और टेस्ट मैचों की सीरीज का आयोजन किया जाएगा। भारत बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबला खेलने के लिए बांग्लादेश जाएगी। दोनों देशों के फैंस इस दौरे को लेकर काफी खुश हैं।

India tour of Bangladesh 2022: भारत और बांग्लादेश के बीच इस साल के अंत में वनडे और टेस्ट मैचों की सीरीज का आयोजन किया जाएगा। भारत बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबला खेलने के लिए बांग्लादेश जाएगी। दोनों देशों के फैंस इस दौरे को लेकर काफी खुश हैं। बांग्लादेश के इस दौरे पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली के साथ-साथ कुछ सीनियर खिलाड़ियों को रेस्ट दिया जा सकता है।

दिसंबर में बांग्लादेश जाएगी भारतीय टीम

दिसंबर में बांग्लादेश जाएगी भारतीय टीम

भारतीय टीम इस साल के आखिरी महीने यानी दिसंबर में बांग्लादेश दौरे पर जाएगी। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने गुरुवार को इन दोनों देशों के बीच होने वाली वनडे और टेस्ट सीरीज की जानकारी शेयर की। इसके साथ ही बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने मैच के वेन्यू की भी घोषणा कर दी है। ढाका के शेर-ए-बांग्ला राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 4, 7 और 10 दिसंबर को दोनों टीमों के बीच तीन मैचों का वनडे सीरीज खेला जाएगा।

बीसीबी अध्यक्ष ने बीसीसीआई को कहा- धन्यवाद

बीसीबी अध्यक्ष ने बीसीसीआई को कहा- धन्यवाद

बीसीबी के अध्यक्ष नजमुल हसन ने दिसंबर में दोनों टीमों के बीच होने वाले वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए बीसीसीआई को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि मैं भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने इस दौरे की मंजूरी दी। हम बांग्लादेश में भारतीय टीम का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं। भारत-बांग्लादेश के बीच होने वाले इन मुकाबलों का क्रिकेट फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

यहां देखें इस दौरे का फुल शेड्यूल

यहां देखें इस दौरे का फुल शेड्यूल

-इस दौरे पर एक दिसंबर को भारतीय टीम बांग्लादेश पहुंचेगी।
-चार दिसंबर को दोनों टीमों के बीच पहला वनडे ढाका में खेला जाएगा।
-सात दिसंबर को दोनों टीमों के बीच दूसरा वनडे ढाका में खेला जाएगा।
-दस दिसंबर को दोनों टीमों के बीच तीसरा वनडे ढाका में खेला जाएगा।
-14 से 18 दिसंबर को पहला टेस्ट चटगांव में होगा।
-22 से 26 दिसंबर को दूसरा टेस्ट ढाका में होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+