Champions Trophy के लिए 18 जनवरी को होगा भारतीय टीम का ऐलान, रोहित-अगरकर इतने बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस
Champions Trophy 2025: पाकिस्तान की मेजबानी में 19 फरवरी से आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत होने जा रही है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) 18 जनवरी को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम की घोषणा करने वाली है। यह घोषणा चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर की अगुवाई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान की जाएगी, जिसमें वह चुने गए खिलाड़ियों के नाम बताएंगे।
वनडे सीरीज के भी होगा टीम का ऐलान (Champions Trophy 2025)
इसके अलावा इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान चैंपियंस ट्रॉफी टीम के साथ ही किया जा सकता है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में आठ टीमें चार के दो ग्रुप में प्रतिस्पर्धा करेंगी, जिसमें सेमीफाइनल और फाइनल तक 12 ग्रुप-स्टेज मैच होंगे। अगर भारत फाइनल में पहुंचता है तो दुबई फाइनल की मेजबानी भी करेगा।

इतने बजे होगी टीम की घोषणा
बीसीसीआई की सेलेक्शन कमेटी द्वारा चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम के चयन की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। अब केवल अंतिम रूप देना बाकी है। खबर के मुताबिक, 18 जनवरी को दोपहर साढ़े 12 बजे टीम की घोषणा की जाएगी। इस दौरान अजीत अगरकर और रोहित शर्मा की मौजूदगी में यह बताया जाएगा कि किन खिलाड़ियों को क्यों चुना गया और किन्हें क्यों बाहर रखा गया।
कब होगी भारत और पाकिस्तान की टक्कर
डिफेंडिंग चैंपिंयस पाकिस्तान को घरेलू धरती पर खेलने का फायदा होने की उम्मीद है। हालांकि भारत अपने सभी मुकाबले दुबई में खेलने वाली है। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला खेला जाएगा। दोनों ही टीमों की कोशिश जीत के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत करने पर होगी। भारत और पाकिस्तान की टक्कर 23 फरवरी को होगी। जिसका इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications