IND vs WI: भारतीय टेस्ट टीम में बदलावों का दौर शुरू, वेस्टइंडीज के खिलाफ पहली बार मिला इन तीन युवाओं को मौका
IND vs WI, Ruturaj Gaikwad, Yashasvi Jaiswal and Mukesh Kumar: भारतीय टेस्ट टीम में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं।
IND vs WI, Ruturaj Gaikwad, Yashasvi Jaiswal and Mukesh Kumar: वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टेस्ट टीम में नए खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलने के बाद भारतीय खिलाड़ियों को लगभग एक महीने का आराम मिला है। अब भारतीय टीम 12 जुलाई से वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज का आगाज करेगी।
तीन नए चेहरों को मौका: भारतीय टेस्ट टीम में तीन नए चेहरों को शामिल किया गया है। ये तीनों खिलाड़ी पहली बार भारत के लिए टेस्ट मैच खेलेंगे। यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़ और तेज गेंदबाज मुकेश कुमार को भारतीय चयनकर्ताओं ने टेस्ट टीम में शामिल किया है। इन तीनों ही खिलाड़ियों का प्रदर्शन उम्दा रहा है।

यशस्वी जायसवाल कर सकते हैं डेब्यू: रोहित शर्मा की कप्तानी में यशस्वी जायसवाल भारत के लिए टेस्ट में डेब्यू कर सकते हैं। अनुभवी चेतेश्वर पुजारा की जगह यशस्वी जायसवाल को टीम में शामिल किया गया है। लिहाजा यशस्वी जायसवाल नंबर तीन पर भारतीय टीम के लिए बल्लेबाजी करते दिखाई दे सकते हैं।
ऋतुराज गायकवाड़ को मौका: आईपीएल और महराष्ट्र प्रीमियर लीग में लगातार बल्ले से रनों की बौछार करने वाले ऋतुराज गायकवाड़ पर भी फैंस की नजरें होगी। आईपीएल के अलावा गायकवाड़ ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 28 मैच खेले हैं। इस दौरान छह शतक जड़े हैं। उन्होंने 42.19 की औसत से 1941 रन बनाए हैं। ऐसे में वह टीम इंडिया के लिए मिडल ऑर्डर में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
बिहार के लाल को जगह: बिहार के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में लगातार अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया है। इसके अलावा आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए भी मुकेश कुमार का प्रदर्शन शानदार रहा था। मुकेश कुमार भारत के लिए तेज गेंदबाजी की कमान संभाल सकते हैं।
वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की टेस्ट टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, यशस्वी जयसवाल, अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), आर अश्विन, आर जडेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल , मो. सिराज, मुकेश कुमार, जयदेव उनादकट, नवदीप सैनी।












Click it and Unblock the Notifications