ये भारतीय खिलाड़ी फाइनल में कर रहा था अफ्रीका के लिए जीत की दुआ, खुद किया चौंकाने वाला खुलासा

T20 World Cup 2024, Latest News: 29 जून को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच बेहद ही रोमांचक मुकाबला खेला गया। टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में साउथ अफ्रीका की टीम भारतीय गेंदबाजों पर हावी दिखाई दे रही थी। साउथ अफ्रीका को आखिरी 30 गेंद में जीत के लिए मैच 30 रनों की जरूरत थी और ऐसा लग रहा था कि भारतीय टीम एक बार फिर ट्रॉफी जीतने से चूक जाएगी।

17 साल बाद मिली जीत

जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और हार्दिक पंड्या की दमदार गेंदबाजी की बदौलत भारत ने आखिरी के ओवर में मुकाबले को अपनी तरफ मोड़ लिया और सात रनों से मैच जीतने में कामयाब हो गई। भारतीय टीम ने इसके साथ ही 17 साल बाद टी-20 वर्ल्ड कप जीतने में कामयाब हुई। वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीतने के बाद भारतीय टीम वापस अपने देश लौट चुकी है।

Sanju Samson 1

युवा खिलाड़ियों ने कही दिल की बात

वहीं भारतीय टीम के युवा खिलाड़ी जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलने के लिए जिम्बाब्वे दौरे पर है। इस दौरान बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में जिम्बाब्वे दौरे पर गए भारतीय खिलाड़ियों ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल को लेकर अपनी राय दी। इस दौरान टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने एक हैरान करने वाला खुलासा किया।

मांग रहे थे अफ्रीका की जीत की दुआ

टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबले को लेकर ध्रुव जुरेल ने बताया कि जब वह टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला देख रहे थे तो इस दौरान भारतीय टीम की जीत की दुआ कर रहे थे। लेकिन भारतीय टीम हार रही थी। ऐसे में उन्होंने साउथ अफ्रीका की जीत की दुआ की। उन्होंने कहा कि जब भारतीय टीम नाजुक स्थिति में थी तो वह साउथ अफ्रीका की जीत के लिए दुआ करने लगे थे। ऐसे में टीम इंडिया ने फाइनल जीत लिया। तब उन्होंने एक छोटे बच्चे की तरह इसका जश्न मनाया।

ध्रुव जुरेल के मुताबिक उन्होंने साउथ अफ्रीका की जीत की दुआ इसीलिए मांगी थी ताकि साउथ अफ्रीका हार जाये। भारतीय युवा खिलाड़ी अभिषेक शर्मा टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला युवराज सिंह के साथ देखा था। उन्होंने इस इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+