IND vs NZ: 379 रन ठोकने के बाद पृथ्वी शॉ की भारतीय टीम में वापसी, न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली जगह
India T20 Squad NZ Series: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। पृथ्वी शॉ को टी-20 टीम में जगह दी गई है।

India T20 Squad NZ Series: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे और टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। टी-20 सीरीज की कप्तानी हार्दिक पंड्या संभालेंगे। जबकि वनडे सीरीज के लिए रोहित शर्मा के पास टीम की कमान होगी। युवा ओपनर पृथ्वी शॉ की आखिरकार टीम में वापसी हुई है। पृथ्वी शॉ को टी-20 टीम में जगह दी गई है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम का ऐलान
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया है। शुक्रवार यानी 13 जनवरी को देर रात बीसीसीआई ने खिलाड़ियों की जानकारी शेयर की। हाल ही में 379 रन जड़ने वाले पृथ्वी शॉ को भी न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में मौका मिला है। टी-20 सीरीज में टीम इंडिया के रिजर्व विकेटकीपर के तौर पर जितेश शर्मा का नाम रखा गया है। रोहित शर्मा और विराट कोहली को टी20 टीम में नहीं चुना गया है। ये दोनों खिलाड़ी वनडे सीरीज में टीम का हिस्सा होंगे।

टी-20 के लिए भारतीय टीम
भारतीय टीम- हार्दिक पंड्या (कप्तान), शुभमन गिल, इशान किशन, पृथ्वी शॉ, सूर्यकुमार यादव, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, शिवम मावी, उमरान मलिक, मुकेश कुमार।

वनडे के लिए भारतीय टीम
भारतीय टीम- रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, इशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, केएस भरत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक।

न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
भारत दौरे के लिए न्यूजीलैंड की टी-20 टीम: मिचेल सेंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेन क्लीवर (सेंट्रल स्टैग्स), डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, बेन लिस्टर, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, माइकल रिपन, हेनरी शिपले, ईश सोढ़ी और ब्लेयर टिकनर।












Click it and Unblock the Notifications