आ गई भारत की सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटर, रातोंरात बनीं लाखों फैंस की क्रश, खूबसूरती में स्मृति मंधाना भी फेल
विमेंस दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 के पहले ही मुकाबले में एक नाम ने क्रिकेट के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी अपनी जगह बना ली। सेंट्रल दिल्ली क्वींस की लेग स्पिनर मेधावी बिधूड़ी ने विकेट लेने के बाद जिस अंदाज में 6-7 सेलिब्रेशन किया, उसका वीडियो तेजी से वायरल हो गया। हालांकि मैदान पर उनकी खूबसूरती और स्टाइल ने भी फैंस का ध्यान खींचा।
20 साल की मेधावी ने साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज की बल्लेबाज निशिका सिंह को 16वें ओवर में आउट किया और इसके बाद दोनों हाथों से खास 6-7 इशारा किया। उनका यह अंदाज सोशल मीडिया पर लोगों को काफी पसंद आया। खास बात यह है कि मेधावी की जर्सी का नंबर भी 67 है, इसलिए उनका सेलिब्रेशन और भी ज्यादा खास नजर आया।

कौन हैं मेधावी?
मेधावी बिधूड़ी दिल्ली क्रिकेट में कोई नया नाम नहीं हैं। वह पिछले कई वर्षों से दिल्ली के घरेलू क्रिकेट सिस्टम का हिस्सा रही हैं। दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) के रिकॉर्ड में उन्हें दाएं हाथ की लेग स्पिन गेंदबाज के तौर पर दर्ज किया गया है। इतना ही नहीं, मेधावी ने 2024 में हुए महिला प्रीमियर लीग (WPL) के ऑक्शन के लिए भी अपना नाम रजिस्टर कराया था।
खूबसूरती के साथ स्टाइल ने भी खींचा ध्यान
मेधावी की तस्वीरें और मैदान पर उनका अंदाज वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी खूबसूरती को लेकर भी खूब चर्चा हुई। एक वायरल पोस्ट में उन्हें दिल्ली प्रीमियर लीग की नई क्रश बताया गया, जबकि दूसरे सोशल मीडिया पोस्ट में उनके क्रिकेटिंग टैलेंट के साथ उनके लुक और स्टाइल की भी तारीफ की गई।
यही वजह है कि मेधावी का नाम अब सिर्फ एक युवा लेग स्पिनर के तौर पर नहीं लिया जा रहा। क्रिकेट फैंस उनके खेल के साथ उनके पूरे व्यक्तित्व को लेकर भी बातें कर रहे हैं। लोग उनको भारतीय क्रिकेट मी सबसे सुंदर प्लेयर बता रहे हैं, स्मृति मंधाना से भी ज्यादा सुंदर उनको बताया जा रहा है।
बहन ने दिया था 6-7 सेलिब्रेशन का आइडिया
मेधावी का वायरल सेलिब्रेशन भी उनकी अपनी अचानक बनाई हुई योजना नहीं थी। उन्होंने खुद बताया कि उनकी छोटी बहन Gen Z है और उसी ने उन्हें जर्सी नंबर 67 रखने तथा विकेट लेने के बाद 6-7 सेलिब्रेशन करने का सुझाव दिया था।


Click it and Unblock the Notifications
