Champions Trophy से पहले एक और विवाद आया सामने, भारत ने किया जर्सी पर पाकिस्तान का नाम लगाने से मना?
Champions Trophy 2025: चैम्पियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम अपने मुकाबले यूएई में खेलेगी। टीम इंडिया की घोषणा की जा चुकी है। अन्य टीमों के मुकाबले मेजबान देश पाकिस्तान में खेले जाएँगे। हालांकि वहां अभी स्टेडियमों का काम चल रही है। भारतीय टीम के मैचों को लेकर काफी विवाद हुआ था।
इस बीच एक और नई खबर सामने आई है। चैम्पियंस ट्रॉफी में होस्टिंग कंट्री का नाम टीमों की जर्सी पर होगा। खबरों के अनुसार भारतीय टीम की जर्सी को लेकर आपत्ति जताई गई है। बीसीसीआई की तरफ से जर्सी पर पाकिस्तान का नाम नहीं लगाने की खबर सामने आई है।

आईएएनएस के अनुसार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। इस अधिकारी ने कहा कि भारत नहीं चाहता कि उनकी जर्सी पर मेजबान देश पाकिस्तान का नाम हो। यह एक परंपरा है और सभी टीमें आईसीसी इवेंट्स के दौरान ऐसा करती है।
पीसीबी अधिकारी ने यह भी आरोप लगाया कि बीसीसीआई क्रिकेट का राजनीतिकरण कर रही है। उन्होंने कहा कि इसी वजह से भारत ने पाकिस्तान की यात्रा करने से भी मना कर दिया था। इसके अलावा उद्घाटन समारोह में रोहित शर्मा को भेजने से भी मना कर दिया।
Champions Trophy में जर्सी को लेकर पीसीबी का बयान
पाक बोर्ड के अधिकारी का कहना है कि रोहित को यहाँ नहीं भेजने के फैसले के बाद यह भी खबर है कि उन्होंने अपनी जर्सी पर पाकिस्तान का नाम लगाने से भी मना कर दिया। हमें भरोसा है कि आईसीसी ऐसा नहीं होने देगी। ग्लोबल बॉडी इस मामले में पाकिस्तान का समर्थन करेगी।
Champions Trophy में भारत-पाक मैच
चैम्पियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की कप्तानी रोहित शर्मा के हाथों में होगी। भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी। भारत और पाकिस्तान के बीच बहुप्रतीक्षित मुकाबला 23 फरवरी को खेला जाएगा। इसके बाद टीम इंडिया के अगले मैच में कुछ दिनों का गैप है, 2 मैच को न्यूजीलैंड से मुकाबला होना है।












Click it and Unblock the Notifications