एशिया कप से बाहर होंगे 2 दिग्गज भारतीय? ऐसी हो सकती है सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया

India Probable Squad Asia Cup: टीम इंडिया सफेद गेंद क्रिकेट की तैयरियों में जुटी है क्योंकि अगले माह एशिया कप होना है। सलेक्टर्स भी टीम चुनने की तरफ देख रहे होंगे। उनके सामने एक मजबूत टीम का चयन करने की चुनौती रहने वाली है। एशिया कप टी20 प्रारूप में होना है, उसे देखते हुए टीम का चयन किया जाना है।

अफगानिस्तान नी प्रारंभिक टीम का चयन किया है, यह देखना होगा कि भारत की तरफ से भी कुछ उसी तरह का कदम उठाया जाएगा या एक बार में ही टीम की घोषणा कर दी जाएगी। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम एशिया को खेलने के लिए जाएगी।

asia cup

सबसे अहम मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ है और उसमें जीत दर्ज करने का प्रयास अहम है। टीम इंडिया उस मैच को जीतकर देश की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेगी। कुछ खिलाड़ी एशिया कप की टीम में शायद नहीं होंगे।

भारतीय टीम में फिटनेस का ध्यान रखने के लिए बुमराह का वर्कलोड मैनेजमेंट किया जा रहा है। अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए अभी से तैयारी की जा रही है। ऐसे में बुमराह एशिया कप में नहीं खेलने वाले हैं। फ़िलहाल तो इसी तरह की रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं। श्रेयस अय्यर वापसी करने के लिए तैयार हैं।

उधर ऋषभ पंत की उपलब्धता भी सुनिश्चित नहीं है। वह इंग्लैंड में चोटिल होकर पांचवें टेस्ट मैच में भी नहीं खेल पाए थे। ऐसे में ऋषभ पंत भी एशिया कप की टीम में शायद ही होंगे। उनको ठीक होने में छह सप्ताह का समय लगने वाला है। देखना होगा कि तब तक वह ठीक हो पाएंगे या नहीं।

Asia Cup में सूर्या को लेकर बड़ी खबर

कप्तान सूर्यकुमार यादव हर्निया की सर्जरी के बाद फिर से मैदान पर उतरने का प्रयास कर रहे हैं और अपनी बैटिंग पर काम कर रहे हैं। एशिया कप तक सूर्या पूरी तरह से तैयार हो जाएंगे। उनका होना टीम के लिए एक अच्छा संकेत है।

Asia Cup के लिए भारत की संभावित टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शुभमन गिल, संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, तिलक वर्मा, ध्रुव जुरेल, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा/मोहम्मद सिराज, प्रशिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+