IND vs WI : पहले वनडे में भारत की संभावित प्लेइंग XI, ये खिलाड़ी कर सकता है डेब्यू

India probable playing XI

नई दिल्ली। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में रविवार (6 फरवरी) से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज में विंडीज के खिलाफ टीम इंडिया की ओर से कुछ बड़े खिलाड़ी खेलते नहीं दिखाई देंगे। शिखर धवन, रुतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर कोरोना की चपेट में आने के बाद सीरीज से बाहर हैं। ऐसे में भारतीय टीम रोहित शर्मा की कप्तानी इनके बगैर 1000वां वनडे मैच खेलने के लिए तैयार है। रोहित शर्मा की टीम जोरदार जीत के साथ इस मौके को और भी खास बनाना चाहेगी। हालांकि, उनके पास पहले प्लेइंग इलेवन चुनना एक चुनाैतीभरा फैसला है।

शिखर धवन और रुतुराज गायकवाड़ के अनुपलब्ध होने के कारण मयंक अग्रवाल को टीम में जोड़ा गया और वह कप्तान रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करेंगे। विशेष रूप से, यह रोहित का पूर्णकालिक वनडे कप्तान के रूप में पहला कार्य होगा और कई की निगाहें उन पर होंगी। वह चोट से उबरकर भी वापसी कर रहे हैं। जहां तक ​​मयंक का सवाल है, वह सिर्फ पांच वनडे मैचों खेलने का अनुभव रखते हैं और उनके पास अपनी छाप छोड़ने का शानदार मौका है। दाएं हाथ का बल्लेबाज पिछले कुछ वर्षों में आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन कर रहा है और इसी कारण पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी से पहले उन्हें रिटेन किया। ऐसे में मयंक-रोहित ओपनिंग करने के लिए दावेदार हैं।

यह भी पढ़ें- IPL 2022 : ब्रैड हाॅग ने इसे बताया जबरदस्त खिलाड़ी, मिल सकते हैं 7.5 करोड़

ऐसा हो सकता है मध्यक्रम

ऐसा हो सकता है मध्यक्रम

श्रेयस अय्यर भले बाहर हो गए हैं, लेकिन भारत के पास मध्यक्रम में विकल्पों की कमी नहीं है। पूर्व कप्तान विराट कोहली तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरेंगे और वह अपने बल्ले से रन बरसाने के लिए बेताव होंगे। विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ चौथे नंबर पर बल्लेबाजी की और उनके इस स्थान पर बने रहने की संभावना है। पांचवें नंबर पर सूर्यकुमार यादव का कब्जा रहेगा। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शानदार शुरुआत की है और उनसे काफी उम्मीदें हैं।

ऑलराउंडर

ऑलराउंडर

शुरुआती मैच में दीपक हुड्डा के वनडे डेब्यू की संभावना है। वह हाल ही में घरेलू क्रिकेट में प्रभावशाली रहा है और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगा। इम्पैक्ट नॉक खेलने के साथ-साथ हुड्डा अपने आसान ऑफ स्पिन से भी मैच बदल सकते हैं, जिससे भारत को छठा गेंदबाजी विकल्प मिल सकता है। वाशिंगटन सुंदर, जिन्होंने 2017 में अपना एकमात्र वनडे मैच खेला था, सातवें नंबर का स्थान लेने के लिए तैयार है।

गेंदबाजी विभाग

गेंदबाजी विभाग

अब तक छह वनडे मैचों में दो अर्द्धशतक बनाने के बाद दीपक चाहर ने निश्चित रूप से उच्चतम स्तर पर अपने हरफनमौला कौशल का प्रदर्शन किया है। हालांकि, दाएं हाथ के तेज गेंदबाज को अभी लंबा सफर तय करना है। चाहर ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में शानदार स्पैल किया और फिर अर्धशतक जड़ा। यह उनके लिए शार्दुल ठाकुर को पछाड़ने के लिए काफी होना चाहिए। मोहम्मद सिराज चोट से उबर चुके हैं और गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करेंगे। प्रसिद्ध कृष्णा खेल के किसी भी चरण में विकेट ले सकते हैं। इस बीच, लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल साउथ अफ्रीका के खिलाफ प्रभावशाली नहीं थे। हालांकि, कम से कम पहले मैच के लिए उन्हें कुलदीप यादव और रवि बिश्नोई से आगे चुना जाएगा।

विंडीज के खिलाफ पहले वनडे के लिए भारत की संभावित XI:
रोहित शर्मा (कप्तान), मयंक अग्रवाल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीप), वाशिंगटन सुंदर, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, दीपक चाहर, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+