Playing XI: एशिया कप में शुभमन गिल की एंट्री से कौन होगा आउट? जानिए बेस्ट प्लेइंग XI
India Playing XI for Asia Cup 2025: टीम इंडिया ने एशिया कप 2025 के लिए अपनी टी-20 टीम का ऐलान कर दिया है। इस फॉर्मेट में शुभमन गिल की लंबे समय बाद वापसी हुई है। गिल पिछले एक साल से टी-20 टीम से बाहर थे। लेकिन आईपीएल 2025 और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उनके शानदार प्रदर्शन ने उन्हें फिर से टीम में जगह दिलाई। एशिया कप के लिए गिल को टीम का उपकप्तान बनाया गया है।
किसकी जगह खेलेंगे शुभमन गिल? (India Playing XI for Asia Cup 2025)
शुभमन गिल ने इस साल आईपीएल में गुजरात टाइटंस की कप्तानी करते हुए 15 मैचों में 650 रन बनाए। इसके अलावा इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ में उन्होंने कप्तान के तौर पर 754 रन ठोक दिए। ऐसे में उनका टीम में लौटना तो तय था, लेकिन अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि गिल टीम में खेलेंगे कहां? शुभमन गिल के आने से आखिर किस खिलाड़ी का पत्ता टीम से कटेगा?

क्या संजू सैमसन होंगे टीम से बाहर
टीम के मौजूदा ओपनर अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन बेहतरीन फॉर्म में हैं। दोनों ने हालिया सीरीज़ में जोरदार बल्लेबाज़ी की है। गिल की वापसी के बाद चर्चा है कि वह नंबर 3 पर खेल सकते हैं, लेकिन यह जगह तिलक वर्मा के पास है, और वह फिलहाल बाहर नहीं होने वाले। ऐसे में गिल को मौका तभी मिलेगा जब वह ओपनिंग करेंगे।
ऐसे में माना जा रहा है कि शुभमन गिल के आने से संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन से बाहर रहना पड़ सकता है। अगर गिल ओपनिंग करेंगे तो संजू सैमसन का पत्ता कट सकता है। इस पर जब चयनकर्ता अजीत आगरकर से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह फैसला टीम मैनेजमेंट और कप्तान लेंगे। जब हम दुबई पहुंचेंगे और कंडीशन देखेंगे, तभी तय होगा।
टीम इंडिया की एशिया कप 2025 स्क्वाड
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दूबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा, रिंकू सिंह।
एशिया कप के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह












Click it and Unblock the Notifications