खतरनाक बाउंसर से मचाया था आतंक, अब अपने डूबते करियर को लेकर Varun Aaron ने लिया बड़ा फैसला
अपनी आग उगलती हुई गेंदों से सनसनी फैलाने वाले तेज गेंदबाज वरुण आरोन (Varun Aaron) लगभग 7 सालों से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं।
नई दिल्ली, 30 अगस्त: अपनी आग उगलती हुई गेंदों से सनसनी फैलाने वाले तेज गेंदबाज वरुण आरोन (Varun Aaron) लगभग 7 सालों से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। कभी लगातार होती इंजरी, तो घरेलू क्रिकेट में खराब प्रदर्शन के चलते पिछले कई सालों में टीम इंडिया में अपनी जगह नहीं बना सके। अब 32 वर्षीय पेसर ने अपने डूबते करियर को बचाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है।

झारखंड से तोड़ा नाता
आगामी घरेलू सीजन के शुरू होने से पहले वरुण आरोन ने झारखंड की टीम से नाता तोड़ लिया है। आरोन ने झारखंड क्रिकेट टीम को अलविदा कह दिया है और अब आगामी 2022-23 के सीजन में वो बड़ौदा क्रिकेट संघ का प्रतिनिधित्व करते नजर आएंगे। इस बात की जानकारी वरुण ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लंबी पोस्ट शेयर की दी। आरोन ने पोस्ट में झारखंड टीम के साथ बिताए 18 सालों के बारे में बात की और अपने आगे के करियर को लेकर भी जानकारी शेयर की।

क्या बोले वरुण आरोन?
पोस्ट शेयर उन्होंने लिखा, ''अलविदा कहना कभी आसान नहीं होता, जैसे मैं झारखंड टीम को छोड़ रहा है, जो पिछले 18 सालों से मेरा क्रिकेट का घर रहा है, मैं अब बड़ौदा का प्रतिनिधित्व करने जा रहा हूं। बड़ौदा में शानदार सीजन की उम्मीद है।''
उन्होंने आगे कहा कि, ''मैं अपने सभी साथियों, कोच, ग्राउंड और ऑफिस स्टाफ और राज्य के सभी लोगों का सदा आभारी हूं, जिन्होंने मेरे सपनों, सपनों को हासिल करने में मेरी मदद की है, जिनका मैं पीछा करना जारी रखता हूं। अब मैं बड़ौदा का प्रतिनिधित्व करने जा रहा हूं।''
View this post on Instagram

153 kmph की गेंद से आए थे चर्चा में
वरुण आरोन 2010-11 के सीजन में पहली बार चर्चा में आए थे, जब उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में 153 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्चार से गेंद फेंकी थी। आरोन को टीम इंडिया के भविष्य का स्पीड स्टार कहा जाता था, लेकिन उनका करियर लगातार चोटों से जूझता रहा। 2011 में उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था और 9 मैचों में 18 विकेट चटकाए। उसी साल इंग्लैंड के खिलाफ उनको वनडे डेब्यू का मौका मिला था। 50 ओवर फॉर्मेट में भी उन्होंने 9 मैच खेले और 11 विकेट लेने में सफल रहे।

2015 में खेला था आखिरी मैच
आरोन में 2014 में श्रीलंका के खिलाफ अपना आखिरी वनडे और 2015 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपना आखिरी टेस्ट मैच खेला था। 2014 के इंग्लैंड दौरे पर वरुण आरोन ने अपनी आग उगलती खतरनाक बाउंसर से इंग्लैंड के दिग्गज स्टुअर्ट ब्रॉड की नाक तक तोड़ दी थी। टीम इंडिया से ड्रॉप होने के बाद वो आईपीएल में खेलते रहे, लेकिन उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा।

52 आईपीएल मैच खेल चुके हैं वरुण
दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने अभी तक 52 आईपीएल मैच खेले हैं और 33.66 की औसत से कुल 44 विकेट लेने में सफल रहे। IPL में वो दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स, पंजब किंग्स, आरसीबी और गुजरात टाइटंस की ओर से खेल चुके हैं। आईपीएल-15 में वो हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली गुजरात की टीम का हिस्सा थे, जहां उन्होंने 2 मैचों में 2 विकेट भी हासिल किए।












Click it and Unblock the Notifications