रोहित शर्मा ने किया टी20 वर्ल्ड कप से जुड़ा बड़ा खुलासा, भारत-पाक मैच में खतरे का अलर्ट, होटल में कैद थे खिलाड़ी

Rohit Sharma: 2024 के टी20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी में खेले गए मैच को कौन भूल सकता है। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने पाकिस्तान को छह रन से हराया था। इस मैच के एक साल बाद रोहित शर्मा ने एक भयावह स्थिति के बारे में बड़ा खुलासा किया है।

रोहित शर्मा ने खुलासा किया है कि वहां खतरे के बारे में हमको बताया गया था और किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचने के लिए हमें होटल में ही रहने के निर्देश था। होटल से बाहर आने के लिए पूरी तरह से पाबंदी थी। प्रशंसकों की भीड़ होटल में थी।

rohit sharma

रोहित ने जियो हॉटस्टार पर बातचीत में बताया कि मैच से दो दिन पहले हमें बताया गया कि एक खतरा है, बहुत कुछ चल रहा था। इसलिए मैच से दो दिन पहले हमें होटल से बाहर नहीं जाने दिया गया। वातावरण वहीं से बनना शुरू हो गया था। हालांकि किस चीज का खतरा होने का अलर्ट था, यह नहीं बताया।

Rohit Sharma ने बताया माहौल

इसके अलावा हिटमैन ने होटल रूम के बारे में प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि किस तरह प्लेयर्स अपने लिए खाने और पीने की चीजें मंगवा रहे थे। रोहित ने कहा कि हम खाना मंगवा रहे थे और होटल इतना भरा हुआ था कि चलना मुश्किल हो गया था। प्रशंसक, मीडिया सभी वहाँ थे। तभी आपको एहसास होता है कि यह सिर्फ एक और मैच नहीं है, कुछ खास होने वाला है।

मुकाबले को लेकर Rohit Sharma की प्रतिक्रिया

उन्होंने यह भी बताया कि स्टेडियम से पहले इस मुकाबले को लेकर कैसी स्थिति थी। भारत के वनडे कप्तान ने कहा कि मैंने अब तक कई भारत-पाकिस्तान मैच खेले हैं, गिनती भी नहीं है लेकिन उस मैच से पहले की ऊर्जा, वह अहसास अलग था। इसकी तुलना किसी से नहीं की जा सकती है।

इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवरों में 119 रन बनाए। विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 31 गेंदों पर 42 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। रोहित ने पंत की पारी की सराहना की और कहा कि हम चाहते थे कि पंत वही करे, जो हमेशा करते हैं। उन्होंने किया और 42 रन अहम थे। उल्लेखनीय है कि भारत ने उस मुकाबले में पाकिस्तान को 6 रन से हरा दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+