Asia Cup 2025: PAK टीम पर मंडराया सकंट! भारत के खिलाफ मैच के लिए अब खिलाड़ियों को नहीं मिलेगा वीजा

एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) में भारत-पाकिस्तान मुकाबला हर बार की तरह इस बार भी चर्चा में है। लेकिन हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले ने हालात को पूरी तरह बदल दिया है। हमले के बाद भारत सरकार ने सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं, जिनका असर अब क्रिकेट टूर्नामेंट पर भी दिख सकता है।

अटारी-वाघा बॉर्डर बंद, पाक नागरिकों के वीजा रद्द
हमले के बाद केंद्र सरकार ने अटारी-वाघा बॉर्डर को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया है। इसके साथ ही भारत में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द कर दिए गए हैं और 48 घंटे के भीतर देश छोड़ने का आदेश दिया गया है। इस फैसले का सीधा असर पाकिस्तान क्रिकेट टीम पर भी पड़ सकता है, जो एशिया कप के लिए भारत आने वाली थी।

India-Pakistan Clash

भारत को मिली मेजबानी, लेकिन संकट गहराया
एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) ने एशिया कप 2025 की मेजबानी भारत को सौंपी है। टूर्नामेंट की संभावित तारीखें सितंबर 2025 बताई जा रही हैं। टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में होगा और इसमें 8 टीमें हिस्सा लेंगी। भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा जा सकता है, यानी कम से कम तीन भिड़ंतें संभव हैं।

वीजा न मिलने पर क्या होगा?
अगर पाकिस्तान टीम को भारत में वीजा नहीं मिलता, तो टूर्नामेंट को न्यूट्रल वेन्यू (जैसे UAE या श्रीलंका) पर शिफ्ट किया जा सकता है। ऐसा पहले भी हो चुका है-चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में जब भारत ने पाकिस्तान जाकर खेलने से मना कर दिया था, तो उसके सभी मुकाबले UAE में कराए गए थे। अब पाकिस्तान को लेकर भी ऐसी ही स्थिति बनती दिख रही है।

नजरें टिकी हैं ACC और भारत सरकार पर
फिलहाल ACC या भारत सरकार की ओर से इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन हालात को देखते हुए यह साफ है कि अगर स्थिति नहीं सुधरी, तो भारत-पाक मैचों का रोमांच इस बार मैदान में नहीं, बल्कि नीति और रणनीति की पिच पर खेला जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+