Asia Cup 2022: अब तक इन देशों ने किया है अपनी टीम का ऐलान, देखें स्क्वॉड में किन प्लेयर्स को मिली जगह

27 अगस्त से शुरू होने वाले एशिया कप में पहला मुकाबला दुबई में श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा।

नई दिल्ली, 16 अगस्त: 27 अगस्त से शुरू होने वाले एशिया कप में पहला मुकाबला दुबई में श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा। वहीं भारतीय टीम टूर्नामेंट का अपना पहला मैच 28 अगस्त को दुबई में पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। एशिया कप के लिए भारत, पाकिस्तान समेत कई टीमों का ऐलान हो चुका है। टूर्नामेंट के शुरू होने में 2 हफ्ते से कम का समय बचा है लेकिन अब तक श्रीलंका ने अपनी टीम का ऐलान नहीं किया है। श्रीलंका में राजनीतिक और आर्थिक संकट के चलते टूर्नामेंट को श्रीलंका से यूएई शिफ्ट किया गया था। इससे वहां का विपक्ष खासा नाराज है। टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम 20 अगस्त को रवाना होगी।

एशिया कप के लिए भारतीय टीम

एशिया कप के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, अवेश खान।
इसके अलावा तीन खिलाड़ियों को स्टैंडबाय पर रखा गया है। इनमें श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल और दीपक चाहर शामिल हैं।

एशिया कप के लिए पाकिस्तानी टीम

एशिया कप के लिए पाकिस्तानी टीम

बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, आसिफ अली, फखर जमान, हैदर अली, हारिस रउफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी, शाहनवाज दहानी, उस्मान कादिर।

एशिया कप के लिए अफगानिस्तान टीम

एशिया कप के लिए अफगानिस्तान टीम

मोहम्मद नबी (कप्तान), नजीबुल्लाह ज़दरान, अफसर ज़ज़ई, अज़मतुल्लाह ओमरज़ई, फरीद अहमद मलिक, फ़ज़लहक़ फ़ारूक़ी, हशमतुल्ला शाहिदी, हज़रतुल्लाह ज़ज़ई, इब्राहिम ज़दरान, करीम जनत, मुजीब उर रहमान, नजीबुल्लाह ज़दरान, नूर अहमद, उल रहमानुल्ला गुरबाज, राशिद खान, समीउल्लाह शिनवारी।
इसके अलावा तीन खिलाड़ियों को स्टैंडबाय पर रखा गया है। इनमें निजात मसूद, कैस अहमद और शराफुद्दीन अशरफ शामिल हैं।

एशिया कप के लिए बांग्लादेश टीम

एशिया कप के लिए बांग्लादेश टीम

शाकिब अल हसन (कप्तान), अनामुल हक, मुशफिकुर रहीम, अफिफ हुसैन, मोसादेक हुसैन, महमूदुल्लाह, महेदी हसन, मोहम्मद सैफुद्दीन, हसन महमूद, मुस्तफिजुर रहमान, नसुम अहमद, सब्बीर रहमान, मेहदी हसन मिराज, परवे हुसैन, एमोन, नुरुल हसन सोहन, तस्कीन अहमद।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+