क्रिकेट फैंस को रहना होगा सावधान! इन तरीकों से भूलकर भी न खरीदें भारत-पाक मैच का टिकट
भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2022 में खेले जाने वाले मुकाबले का हर कोई बेसब्री के साथ इंतजार कर रहा है। 28 अगस्त को होने वाले इस हाईवोल्टेड मुकाबले को देखने के लिए दोनों ही देशों के फैंस काफी एक्साइटेड है।
16 अगस्त, नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2022 में खेले जाने वाले मुकाबले का हर कोई बेसब्री के साथ इंतजार कर रहा है। 28 अगस्त को होने वाले इस हाईवोल्टेड मुकाबले को देखने के लिए दोनों ही देशों के फैंस काफी एक्साइटेड है। यही वजह है कि मैच की टिकटों का क्रिकेट फैंस के बीच अच्छी खासी डिमांड देखी जा रही है। मैच की टिकट नहीं मिलने के कारण कई क्रिकेट फैंस ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी नवाराजगी भी जाहिर की है।

बिक गए भारत-पाकिस्तान मैच के टिकट
एशिया कप 2022 के तहत होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच के लगभग सभी टिकट कुछ ही समय में बिक गए। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो क्रिकेट फैंस इस मैच की टिकट को खरीदने के लिए सुबह 4.30 बजे से लाइन में लगे हुए थे। इसके बावजूद भी कई लोगों के हाथ सिर्फ निराशा ही लगी और उन्हें बिना टिकट ही वापस लौटना पड़ा। ऑनलाइन टिकट खरीदते समय आलम ऐसा रहा कि टिकट उपलब्ध कराने वाली वेबसाइट ही क्रैश हो गई।

गैर-कानूनी तरीके से टिकट बेचने पर मनाही
भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत दोनों टीमों के फैंस के लिए किसी उत्सव से कम नहीं होती है। एशिया कप के आधिकारिक टिकटिंग पार्टनर प्लेटिनम लिस्ट टिकटों की बिक्री को लेकर स्पष्ट चेतावनी जारी कर दी है। उन्होंने कहा कि बाहरी किसी भी व्यक्ति से खरीदा गया टिकट को अवैध माना जाएगा। सरकारी नियमों के अनुसार टिकटों को फिर से बेचना अवैध है।

टिकट खरीदने से पहले जान लें जरूरी बातें
खलीज टाइम्स के मुताबिक प्लेटिनम लिस्ट ने टिकट खरीदने वाले लोगों को सलाह दी है कि वे तथाकथित सेकेंडरी टिकटिंग वेबसाइटों या ऑनलाइन बिक्री साइटों के माध्यम से बेचे गए प्लेटिनमलिस्ट-ब्रांडेड टिकट न खरीदें क्योंकि हो सकता है ये सभी टिकट एंट्री के लिए मान्य नहीं हो। अगर टिकट को गैर-कानूनी तरीके से खरीदा गया होगा तो उसे रद्द कर दिया जाएगा।

भार-पाक मैच पर है करोड़ों फैंस की नजरें
भारत-पाकिस्तान सहित एशिया कप 2022 के सभी मैचों के टिकटों की बिक्री सोमवार 15 अगस्त से शुरू हो गई थी। एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) ने कुछ दिन पहले आधिकारिक तौर पर यह ट्वीट किया था। भारत-पाकिस्तान मैच की गिनती वर्ल्ड के सबसे रोमांचक मुकाबलों में की जाती है जिस पर करोड़ों क्रिकेट फैंस की निगाहें टिकी होती है। क्रिकेट प्रेमी इस मुकाबले को देखने के लिए कोई भी दाम चुकाने को तैयार रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications