WTC Points Table: पाक को हराकर ऑस्ट्रेलिया ने किया तालिका में बड़ा फेरबदल, भारतीय टीम टॉप पर
WTC Points Table: ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को पर्थ टेस्ट मैच में बुरी तरह रौंदकर वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप की अंक तालिका में बड़ा फेरबदल कर दिया। टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया की जीत से काफी फायदा हुआ है। भारतीय टीम ने अब पाकिस्तान की बरबरी पर ली है।
ऑस्ट्रेलिया से पाकिस्तान को 450 रनों का लक्ष्य मिला था। पाक टीम महज 89 रनों के कुल स्कोर पर आउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया ने 360 रनों कड़े बड़े अंतर से मुकाबला अपने नाम कर लिया टीम इंडिया अब वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के तीसरे चक्र में टॉप पर है।

इस हार के साथ ही पाकिस्तान का जीत प्रतिशत अब 66.67 हो गया है। भारत और पाकिस्तान दोनों टीमें फ़िलहाल संयुक्त रूप से नम्बर एक पर हैं। अगर अगले टेस्ट में पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ता है, तो पाक टीम पीछे चली जाएगी।
न्यूजीलैंड और बांग्लादेश की टीमें तालिका में क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर मौजूद हैं। दोनों टीमों के बीच हाल ही में समाप्त हुई टेस्ट सीरीज 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुई थी। इससे दोनों ही टीमों को फायदा मिला है। पांचवें स्थान पर ऑस्ट्रेलिया की टीम है। अभी ऑस्ट्रेलिया के पास आगे जाने का मौका है। पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज के दो मुकाबले बचे हुए हैं।
तालिका में वेस्टइंडीज की टीम नम्बर छह पर मौजूद है। इंग्लैंड सातवें और श्रीलंका आठवें स्थान पर बनी हुई है। भारतीय टीम को भी दक्षिण अफ्रीका में दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। टीम इंडिया के पास भी अंक तालिका में और आगे जाने का पूरा मौका है।
पर्थ टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की टीम के लिए सबसे बेहतरीन गेंदबाजी दो गेंदबाजों ने की। नाथन लायन ने दूसरी पारी में 2 विकेट झटके और वह 500 टेस्ट विकेट पूरे करने में सफल रहे। मिचेल स्टार्क और हेजलवुड ने 3-3 विकेट अपने नाम किये। उनके अलावा कप्तान पैट कमिंस ने भी 1 विकेट अपने नाम किया।












Click it and Unblock the Notifications