IND vs NZ: वडोदरा वनडे के बीच टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लाइव मैच में मैदान छोड़ गया खिलाड़ी
India-New Zealand Score: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वडोदरा के कोटंबी स्टेडियम में खेले जा रहे पहले वनडे मैच से टीम इंडिया के लिए एक बेहद चिंताजनक खबर सामने आई है। स्टार ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) लाइव मैच के दौरान बाहर चले गए हैं। ऋषभ पंत के चोट के कारण पहले ही सीरीज से बाहर होने के बाद, सुंदर की यह इंजरी कप्तान शुभमन गिल और टीम इंडिया के लिए दोहरा झटका साबित हो सकती है।
न्यूजीलैंड की पारी के दौरान जब वॉशिंगटन सुंदर अपना 5वां ओवर डाल रहे थे, तभी उन्हें अपनी पीठ में अचानक तेज खिंचाव महसूस हुआ। गेंदबाजी के फॉलो-थ्रू में ही सुंदर काफी असहज दिखे और दर्द के कारण मैदान पर ही झुक गए। तुरंत भारतीय टीम के फिजियो और मेडिकल स्टाफ मैदान पर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद भी सुंदर गेंदबाजी जारी रखने की स्थिति में नहीं दिखे और उन्हें लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर जाना पड़ा।

BCCI और मेडिकल टीम का अपडेट (India-New Zealand Score)
ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, वॉशिंगटन सुंदर फिलहाल मेडिकल ऑब्जर्वेशन में हैं और बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी पीठ की चोट की गंभीरता की जांच कर रही है। अगर यह खिंचाव गंभीर निकलता है, तो सुंदर आगामी मैचों से भी बाहर हो सकते हैं।
टीम इंडिया पहले ही वर्कलोड मैनेजमेंट के कारण जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या के बिना खेल रही है, ऐसे में सुंदर का चोटिल होना स्पिन विभाग और निचले क्रम की बल्लेबाजी दोनों के लिए बड़ा नुकसान है।
न्यूजीलैंड ने बनाया अच्छा स्कोर (India-New Zealand Score)
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत काफी शानदार रही। कीवी टीम के ओपनर निकल्स और कॉनवे ने अर्धशतकीय पारियां खेली और टीम को बड़े स्कोर की तरफ धकेल दिया। इस बीच भारत ने वापसी कर ली। कीवी टीम के लिए डैरिल मिचेल ने 84 रनों की पारी खेली और न्यूजीलैंड ने 8 विकेट पर 300 रनों का स्कोर हासिल कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications