Aaj Ke Match Ki Playing 11 Mei Kon: आज के मैच की प्लेइंग इलेवन में कौन- भारत vs दक्षिण अफ्रीका
IND vs SA: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने धांसू अंदाज में जीत दर्ज की थी। 1-0 की बढ़त के साथ भारतीय टीम सीरीज में आगे है। आज मुल्लांपुर में टीम इंडिया दूसरे मुकाबले में खेल रही है। इस मैच में जीत दर्ज करते हुए भारतीय टीम लीड डबल करने का प्रयास करेगी। टॉस जीतकर सूर्यकुमार यादव ने गेंदबाजी करने का फैसला लिया।
भारतीय टीम की बैटिंग यूनिट से खास उम्मीदें हैं। अभिषेक शर्मा का बल्ला चलने पर वह अकेले ही मुकाबले का रुख पलटने की ताकत रखते हैं। उधर दक्षिण अफ़्रीकी टीम में भी कई धुरंधर शामिल हैं। डेवाल्ड ब्रेविस, एडन मार्करम और स्टब्स से काफी ज्यादा उम्मीदें हैं।

टॉस जीतने के बाद भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि हम पहले गेंदबाजी करेंगे। यहाँ थोड़ी ड्यू है, इसलिए पहले गेंदबाजी करना अच्छा विकल्प है। यह एक शानदार ग्राउंड है। यहाँ पहला पुरुषों का मैच हो रहा है, तो इसे लेकर हम काफी उत्साहित हैं। लड़कों के लिए अपनी जिम्मेदारी को समझना बहुत ज़रूरी है।
भारत (प्लेइंग XI): अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह
दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग XI): रीज़ा हेंड्रिक्स, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्कराम (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, जॉर्ज लिंडे, मार्को यानसेन, लुथो सिपामला, लुंगी एनगिडी, ओटनियल बार्टमैन












Click it and Unblock the Notifications