भारत ने पाकिस्तान को भेजा दो टूक संदेश, बात नहीं मानने पर होगा एशिया कप रद्द?
Asia Cup: एशिया कप इस बार भारत की मेजबानी में होना है लेकिन इसे लेकर तनातनी जारी है। एशियाई क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष पाकिस्तान के मोहसिन नकवी हैं। वह पाकिस्तान के इंटीरियर मिनिस्टर भी हैं। टूर्नामेंट से जुड़ी मीटिंग को लेकर उनकी तरफ से अड़ंगा लगाया हुआ है।
बांग्लादेश में इस समय राजनीतिक स्थिति ठीक नहीं चल रही है, इस वजह से भारत ने वहां मीटिंग में हिस्सा लेने से मना कर दिया। भारत के अलावा श्रीलंका की तरफ से भी वहां जाने से इनकार कर दिया गया। हालांकि पाकिस्तान के नकवी अड़े हुए हैं।

भारत का मानना है कि मीटिंग अन्य किसी जगह होनी चाहिए, नकवी का कहना है कि मीटिंग ढाका में होगी, जो नहीं आ सकते उनको वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये इस मीटिंग में जुड़ना चाहिए। बीसीसीआई ने भी शायद अब आर-पार का मूड बना लिया है।
अगर मीटिंग का वेन्यू नहीं बदला जाता है, तो एशिया कप का आयोजन भी खतरे में पड़ेगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने मोहसिन नकवी को सीधे शब्दों में अपनी बात समझा दी है। बोर्ड ने दो टूक कहा है कि वेन्यू बदलना चाहिए, अन्यथा हम बैठक में हिस्सा नहीं लेंगे।
बीसीसीआई का पलड़ा भारी है और अगर मीटिंग का वेन्यू नहीं बदला जाएगा, तो एशिया कप भी रद्द हो सकता है। टाइम्स नाऊ के अनुसार बीसीसीआई के एक अधिकारी ने खुद नकवी से बात की है लेकिन उधर से कोई जवाब नहीं आया है।
बीसीसीआई अगर मीटिंग से नदारद होगा, तो तीन अन्य क्रिकेट बोर्ड भी नहीं जाएंगे। अफगानिस्तान, श्रीलंका और ओमान क्रिकेट बोर्ड का समर्थन बीसीसीआई के पास है। 24 जुलाई को ढाका में होने वाली इस मीटिंग के लिए जल्दी ही कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आ सकती है।
भारत ने जीता था पिछला Asia Cup
इस बार एशिया कप का आयोजन टी20 प्रारूप में होना है, इससे पहले पचास ओवर के प्रारूप में भारत ने जीत दर्ज की थी। यह साल 2023 की आत है और आयोजन श्रीलंका में किया गया था।
Asia Cup रद्द होने से क्या होगा
अगर एशिया कप का आयोजन नहीं होता है, तो भारत को इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। पाकिस्तान और बांग्लादेश को जो राजस्व मिलना है, वह शायद नहीं मिल पाएगा। भारत एशिया कप का राजस्व अपने काम में नहीं लेते हुए छोटे देशों की मदद करता है।












Click it and Unblock the Notifications