IND vs PAK: 7 बार की चैंपियन भारत ने 1986 में तो पाकिस्तान ने 1990 में नहीं खेला था एशिया कप, जानें क्यों

एशिया कप 2022 का आगाज हो चुका है। टूर्नामेंट के दूसरे दिन रविवार, 28 अगस्त को भारत-पाकिस्तान के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। यह हाई वोल्टेज मैच भी इसी मैदान पर खेला जाएगा।

नई दिल्ली, 27 अगस्त: एशिया कप 2022 का आगाज हो चुका है। पहला मैच श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई में खेला जा रहा है। अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। टूर्नामेंट के दूसरे दिन रविवार, 28 अगस्त को भारत-पाकिस्तान के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। यह हाई वोल्टेज मैच भी इसी मैदान पर खेला जाएगा। 7 बार की एशिया कप विजेता भारत की नजर इस बार 8वें खिताब पर होगी। लेकिन टूर्नामेंट के एक संस्करण में ऐसा भी हुआ था जब भारत ने इसमें हिस्सा ही नहीं लिया था। वहीं पाकिस्तानी टीम भी एक बार एशिया कप से दूरी बना चुकी है। आइए जानते हैं दोनों ही देशों ने ऐसा क्यों किया।

भारत ने नहीं लिया था हिस्सा

भारत ने नहीं लिया था हिस्सा

साल 1984 में एशिया कप का पहला संस्करण खेला गया था। संयुक्त अरब अमीरात ने इसकी मेजबानी की थी। टूर्नामेंट में केवल तीन टीमों भारत, श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच खेला गया था। सुनील गावस्कर की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने उद्घाटन एशिया कप में जीत हासिल की थी। श्रीलंका ने 1986 में एशिया कप के दूसरे संस्करण की मेजबानी की थी। भारत ने द्वीप राष्ट्र के साथ तनावपूर्ण क्रिकेट संबंधों के कारण टूर्नामेंट में भाग नहीं लिया था। भारत की अनुपस्थिति में पाकिस्तान और बांग्लादेश के साथ मेजबान टीम ने टूर्नामेंट में भाग लिया था। एशिया कप से ही बांग्लादेश ने अपना वनडे क्रिकेट में डेब्यू किया था।

खिलाड़ियों की सुरक्षा जरूरी

खिलाड़ियों की सुरक्षा जरूरी

भारत की टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेने की सबसे बड़ी वजह खिलाड़ियों की सुरक्षा थी। दरअसल 1986 में श्रीलंका में हालात कुछ ठीक नहीं थे। देश में हिंसा व्याप्त थी। सेना और लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) के बीच जमकर खून बह रहा था। इसी के चलते भारत सरकार ने भारतीय खिलाड़ियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी और उन्हें श्रीलंका नहीं भेजने का निर्णय लिया। श्रीलंका ने फाइनल में पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी।

1990 में नहीं खेला था पाकिस्तान

1990 में नहीं खेला था पाकिस्तान

साल 1990 में भारत और पाकिस्तान के राजनीतिक संबंध कुछ ठीक नहीं चल रहे थे। चूकिं इस बार एशिया कप की मेजबानी भारत ने की थी, पाक टीम भारत आना नहीं चाहती थी, ऐसे में पाकिस्तान ने टूर्नामेंट हिस्सा लेने से मना कर दिया था। 1990 में भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच टूर्नामेंट खेला गया था। निर्णायक मुकाबले में भारत का सामना श्रीलंका से हुआ था। मोहम्मद अजहरुद्दीन के नेतृत्व में मेजबान टीम ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में फाइनल में श्रीलंका को सात विकेट से हरा दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+