27 शतक और 31 फिफ्टी जड़ने वाला खिलाड़ी करेगा डेब्यू? इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में मिल सकता है मौका
IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स टेस्ट समाप्त होने के बाद अब दो मुकाबले और बचे हैं। दो मैचों में टीम इंडिया को जीत दर्ज करनी ही पड़ेगी, अन्यथा यह सीरीज इंग्लैंड के पक्ष में जा सकती है। टीम इंडिया के लिए अब करो या मरो वाली कंडीशन आ गई है।
तीसरे टेस्ट की गलतियों से निपटने के लिए भारतीय टीम को अब मैनचेस्टर में होने वाले चौथे टेस्ट मैच की प्लेइंग इलेवन में बदलाव करने की जरूरत होगी। भारतीय टीम में बदलाव होना तय नजर आ रहा है। हालांकि फाइनल अगले टेस्ट मैच में कुछ दिनों का समय बाकी है।

इस मुकाबले में एक मुख्य बदलाव तीसरे नंबर पर बैटिंग क्रम में हो सकता है। वहां घरेलू क्रिकेट में काफी रन बनाकर गए खिलाड़ी को लाया जा सकता है। करुण नायर की छुट्टी होती नज़र आ रही है। नायर पिछले तीन मैचों में खेलने के बाद रन बनाने में नाकाम रहे हैं।
IND vs ENG: किसको मिल सकता है मौका?
नायर की जगह अभिमन्यू ईश्वरन को टीम में शामिल किया जा सकता है। टीम इंडिया के लिए उनको डेब्यू करने का मौका मिलता नज़र आ रहा है। काफी समय से ईश्वरन को टीम में शामिल करने की बातें होती रही हैं लेकिन अब तक ऐसा कोई अवसर आया नहीं था। अब उनको डेब्यू कराने का शानदार मौका है।
प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अभिमन्यू ईश्वरन का अच्छा रिकॉर्ड है। 103 मुकाबले खेलने के बाद ईश्वरन ने 7841 रन बनाए हैं। सबसे खास बात तो यह है कि उनके बल्ले से 27 शतकीय पारियां आई हैं। इसके अलावा 31 अर्धशतकीय पारियां भी देखने को मिली हैं। लिस्ट ए में उनके पास 9 शतक और 23 अर्धशतकीय पारियां हैं। ऐसे में वह टेस्ट टीम में डेब्यू करने के दावेदार हैं।
IND vs ENG: दो अन्य बदलाव भी संभव
ईश्वरन के अलावा भारतीय तेमे में दो और खिलाड़ी शामिल किये जा सकते हैं। उनमें पहला नाम अर्शदीप सिंह का होना चाहिए। बुमराह को अगर आराम दिया जाता है, तो अर्शदीप का डेब्यू हो सकता है। इसके अलावा स्पिन विभाव में कुलदीप यादव को लाने का मौका है। कुलदीप यादव को वॉशिंगटन सुंदर की जगह शामिल किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications