टीम इंडिया ने फाड़ डाली रिकॉर्ड बुक, किया ऐसा कारनामा जो दुनिया में कोई टीम नहीं कर पाई
भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में इतिहास रच दिया। क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में उतरते ही टीम इंडिया ने अपना 300वां टी20 इंटरनेशनल मैच पूरा कर लिया। इसके साथ ही भारत इस मुकाम तक पहुंचने वाली दुनिया की दूसरी टीम बन गई । इससे पहले केवल पाकिस्तान ने पुरुष टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 300 या उससे ज्यादा मुकाबले खेले थे।
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा मैच खेलने के मामले में पाकिस्तान पहले स्थान पर है। पाकिस्तान अब तक 304 मुकाबले खेल चुका है, जबकि भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना 300वां टी20 इंटरनेशनल मैच खेला। इस सूची में न्यूजीलैंड 269 मैचों के साथ तीसरे स्थान पर है। वहीं, वेस्टइंडीज 260 और श्रीलंका 243 मुकाबलों के साथ शीर्ष पांच में शामिल हैं।

सबसे ज्यादा टी20 जीत
न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में उतरने से पहले भारत ने अपने 299 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में 199 जीत दर्ज की थीं। ऐसे में टीम को जीत का दोहरा जश्न मनाने के लिए इस मैच में एक और जीत की जरूरत थी। भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली।
इस जीत के साथ भारत पुरुष टी20 इंटरनेशनल में सुपर ओवर से तय नतीजों को छोड़कर 200 जीत दर्ज करने वाली पहली टीम भी भारत की है । पाकिस्तान ने अपने 304 मुकाबलों में 176 जीत हासिल की हैं। इस तरह भारत ने मैचों की संख्या के मामले में पाकिस्तान के करीब पहुंचने के साथ जीत का नया रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।
तिलक वर्मा और नितीश रेड्डी ने दिलाई रोमांचक जीत
मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 180 रन बनाए। ग्लेन फिलिप्स ने 70 रन की पारी खेली, जबकि बेवन जैकब्स ने 58 रन बनाए। भारत की शुरुआत लक्ष्य का पीछा करते हुए खराब रही और टीम ने 70 रन तक पांच विकेट गंवा दिए।
मुश्किल परिस्थिति में तिलक वर्मा ने नाबाद 51 रन बनाकर मोर्चा संभाला। नितीश कुमार रेड्डी ने भी नाबाद 26 रन की अहम पारी खेली। दोनों ने मिलकर भारत को जीत तक पहुंचाया। इस तरह ऐतिहासिक 300वें टी20 इंटरनेशनल मैच में जीत दर्ज कर भारतीय टीम ने सीरीज में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली।


Click it and Unblock the Notifications
