World Cup 2023: 'भारत को सिर्फ भारत ही हरा सकता है', 12 साल बाद वर्ल्ड कप जीतने के करीब टीम इंडिया
World Cup 2023, Indian Cricket Team: लगातार 6 मैच जीतकर सेमीफाइनल में अपनी जगह भारतीय टीम ने लगभग पक्की कर ली है। भारतीय टीम आने वाले मुकाबले में भी इस प्रदर्शन को जारी रखना चाहेगी। भारतीय टीम की कोशिश श्रीलंका, साउथ अफ्रीका और नीदरलैंड के खिलाफ भी जीत हासिल करना चाहेगी। भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप में अब तक एक भी मुकाबला नहीं हारी है। भारतीय टीम ने जिस तरीके से इस वर्ल्ड कप में प्रदर्शन किया उसकी हर तरफ तारीफ की जा रही है।
भारत को भारत से ही खतरा: भारतीय टीम को इस वर्ल्ड कप में कोई भी टीम टक्कर देती हुई दिखाई नहीं दे रही है। अगर भारत को यहां से कोई हरा सकता है तो भारत खुद है। भारतीय टीम प्लेइंग इलेवन में अगर किसी तरह का गलत फैसला नहीं लेती है तो उनको रोकना यहां से नामुमकिन दिख रहा है। मोहम्मद शमी के आ जाने से भारतीय टीम काफी मजबूत दिखाई पड़ रही है।

गलतियों से बचना चाहेगी टीम: कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ को आने वाले मुकाबले में बेहद संभलकर टीम का चयन करना होगा। इसके साथ ही खिलाड़ियों के परफॉर्मेंस पर नजर रखना होगा। सेमीफाइनल मुकाबले में खास तौर पर कप्तान रोहित शर्मा की जिम्मेदारी काफी बढ़ जाएगी। न्यूजीलैंड के खिलाफ साल 2019 में भारतीय टीम ने छोटे लक्ष्य का बचाव करते हुए पांच के स्कोर पर ही तीन विकेट गंवा दिया था और वहां से मुकाबला हार गई थी।
रोहित पर रहेगी नजर: साल 2019 वर्ल्ड कप के दौरान भी भारत ने कुछ ऐसा ही किया था। भारतीय टीम ने ग्रुप स्टेज में लगातार मुकाबले में जीत हासिल की थी। लेकिन सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत को हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा इस साल किसी भी तरह की गलती नहीं करना चाहेंगे। रोहित शर्मा से सेमीफाइनल से पहले सभी खिलाड़ियों को आजमाना चाहेंगे।
लेने होंगे कठिन फैसले: भारतीय टीम लगातार श्रेयस अय्यर को मौके दे रही है। लेकिन अय्यर मौके का फायदा नहीं उठा सके हैं। वह लगातार एक ही तरीके से आउट हो रहे हैं। ऐसे में सूर्यकुमार यादव अय्यर से बेहतर खिलाड़ी साबित हो सकते हैं। सूर्यकुमार यादव ने मुश्किल पिच पर इंग्लैंड के खिलाफ 49 रनों की पारी खेल कर अपने हुनर का परिचय दिया है। रोहित शर्मा और विराट कोहली के ऊपर भारतीय टीम काफी हद तक निर्भर है।
12 साल बाद वर्ल्ड कप के करीब: भारतीय टीम के पास सेमीफाइनल को जीतकर इस साल वर्ल्ड कप के फाइनल में जाने का मौका है। साल 2011 में आखिरी बार भारत ने वनडे वर्ल्ड कप जीता था। महेंद्र सिंह धोनी कप्तानी में भारत ने यह कारनामा श्रीलंका के खिलाफ फाइनल मैच जीत कर किया था। 12 साल बाद रोहित शर्मा की कप्तान में भारत एक बार फिर विश्व चैंपियन बनना चाहेगा। लेकिन भारत को सेमीफाइनल मुकाबले को बेहद सतर्कता से खेलना होगा। आईसीसी टूर्नामेंट में सेमीफाइनल भारत की कमजोरी रही है।












Click it and Unblock the Notifications