भारत ने पाकिस्तान को 55 पर समेट किया दुनिया में बेइज्जत, एशिया कप मुकाबले में चटाई धूल

IND vs PAK: महिला एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ गेंद से ऐसा कहर बरपाया कि पूरी पाकिस्तानी टीम 19वें ओवर में सिर्फ 55 रन पर ढेर हो गई। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था लेकिन भारतीय गेंदबाजों के सामने उसकी बैटिंग लाइनअप बेबस नजर आईं।

पाकिस्तान की ओर से सबसे ज्यादा 14 रन शवाल जुल्फिकार ने बनाए, जबकि टीम की बाकी बल्लेबाजों के लिए रन बनाना मुश्किल रहा। हालत यह रही कि पाकिस्तान की 9 खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सकीं। भारत की ओर से प्रेमा रावत और श्री चरणी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट अपने नाम किए और पाकिस्तान की पारी को 55 रन पर समेटने में बड़ी भूमिका निभाई।

IND vs PAK

जवाबी पारी में खेलते हुए टीम इंडिया की शुरुआत भी बेहद खराब रही। भारत ने अपनी ओपनर बल्लेबाज स्मृति मंधाना का विकेट जल्दी गंवा दिया। वह 9 रन के स्कोर पर आउट हुईं। मंधाना ने पिछले मैच में हांगकांग के विरुद्ध खेलते हुए शतक जमाया था।

उनके अलावा शेफाली वर्मा का बल्ला भी नहीं चल पाया। वह भी 12 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर चली गईं। टीम इंडिया को तीसरा झटका प्रतिका रावल के रूप में लगा, वह 4 के निजी स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौट गईं। इस समय टीम का स्कोर 29 रन था। अहम बात यह है कि तीनों विकेट पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना को मिले।

कप्तान हरमनप्रीत कौर ने नाबाद 18 रनों की पारी खेली। उनके अलावा दीप्ति शर्मा के बल्ले से भी नाबाद 12 रन आए। टीम इंडिया ने 9वें ओवर में 7 विकेट से यह मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस एशिया कप में भारतीय टीम ने लगातार यह तीसरी जीत दर्ज की है। इससे पहले टीम इंडिया ने थाईलैंड और हांगकांग दोनों को बुरी तरह पराजित किया था।

इस मुकाबले में शेफाली वर्मा का बल्ला ज्यादा नहीं चला लेकिन एक धाकड़ कीर्तिमान उन्होंने अपने नाम कर लिया। शेफाली वर्मा सबसे कम उम्र में 3000 टी20 इंटरनेशनल रन बनाने वाली महिला प्लेयर बन गई हैं। भारत के लिए हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना ने भी यह आंकड़ा हासिल किया है लेकिन शेफाली ने 22 साल 220 दिनों की उम्र में यह उपलब्धि हासिल कर ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+