IND vs AUS: मैच में बारिश बन सकती है विलेन, भारत-ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों ने नहीं की प्रैक्टिस, जानें अपडेट्स
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नागपुर में सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय टीम के लिहाज से यह मुकाबला काफी अहम है। सीरीज का पहला मैच गंवाने के बाद भारत की कोशिश दूसरे मैच को जीतकर सीरीज बराबरी पर लाने की होगी।
नई दिल्ली, 22 सितंबर। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नागपुर में सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय टीम के लिहाज से यह मुकाबला काफी अहम है। सीरीज का पहला मैच गंवाने के बाद भारत की कोशिश दूसरे मैच को जीतकर सीरीज बराबरी पर लाने की होगी। लेकिन नागपुर में होने वाले मुकाबले पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि मैच बारिश के कारण प्रभावित हो सकता है।

बुधवार रात और गुरुवार सुबह जमकर हुई बारिश
शुक्रवार को होने वाले मुकाबले से पहले नागपुर में बुधवार रात और गुरुवार सुबह जमकर बारिश हुई है। नागपुर के विदर्भा क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले के लिए दोनों टीमें पहुंच चुकी है। लेकिन बारिश की वजह से टीम के खिलाड़ी होटल से बाहर नहीं आए हैं। मौसम अगर ऐसा रहा तो शुक्रवार को होने वाले मैच पर इसका असर साफ देखा जा सकता है।

खिलाड़ियों ने नहीं की प्रैक्टिस
दूसरे टी-20 मैच से पहले खिलाड़ियों ने नेट प्रैक्टिस भी नहीं की। गुरुवार यानी कि आज विदर्भ स्टेडियम में दोनों टीमों के लिए प्रैक्टिस के लिए जाना था। मैच से एक दिन पहले ये अभ्यास दोनों ही टीमों के लिए काफी अहम था लेकिन बारिश के कारण दोनों टीमों के खिलाड़ी अभ्यास नहीं कर सके। पिच और मैदान के कई हिस्सों में पानी जमा होने की बात भी कही जा रही है।

दर्शकों को वापस किए जाएंगे पैसे
अगर बारिश की वजह से मुकाबला नहीं खेला जाता है तो फिर ऐसी स्थिति में दर्शकों के पैसे वापस किए जाएंगे। विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में दर्शकों की क्षमता 45 हजार हैं और सारे टिकट बिक चुके हैं। लेकिन मैच नहीं होने के हालात में इन सभी टिकटों के पैसों को वापस किया जाएगा। विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन अधिकारियों की मानें तो शुक्रवार को भी मौसम का मिजाज कुछ इसी तरह का रह सकता है।

ये हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत - रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, उमेश यादव, युजवेंद्र चहल।
ऑस्ट्रेलिया - एरोन फिंच (कप्तान), कैमरन ग्रीन, स्टीवन स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंगलिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), पैट कमिंस, नाथन एलिस, एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड।












Click it and Unblock the Notifications