Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

WTC फाइनल के बाद टीम इंडिया के खिलाफ ICC ने लिया बड़ा एक्शन, ऑस्ट्रेलिया पर भी ठोका जुर्माना

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में मिली हार के बाद टीम इंडिया को स्लो ओवर रेट के कारण दूसरा बड़ा झटका लगा है। इसके लिए भारतीय टीम ने अपनी पूरी मैच फीस गंवा दी है। इसके अलावा ऑस्ट्रेलियाई टीम को भी तगड़ा झटका लगा है।

WTC Final 2023: आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बुरी हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 209 रन के बड़े अंतर से हराकर खिताब जीत लिया है। इस मुकाबले के तुरंत बाद आईसीसी (ICC) ने दोनों टीमों पर बड़ा एक्शन ले लिया है।

स्लो ओवर रेट के कारण टीम इंडिया को गंवानी पड़ी पूरी मैच फीस
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में मिली हार के बाद टीम इंडिया को स्लो ओवर रेट के कारण दूसरा बड़ा झटका लगा है। इसके लिए भारतीय टीम ने अपनी पूरी मैच फीस गंवा दी है।

WTC Final 2023

ऑस्ट्रेलियाई टीम पर लगा 80 प्रतिशत जुर्माना
इसके अलावा ऑस्ट्रेलियाई टीम को भी भारी नुकसान हुआ है। कंगारू टीम ने भी अपनी मैच फीस का 80 प्रतिशत खो दिया है। दोनों टीमों पर स्लो ओवर रेट के कारण जुर्माना लगाया गया है।

प्रत्येक ओवर के लिए लगा 20 प्रतिशत जुर्माना
भारत के खिलाफ लक्ष्य से पांच ओवर कम होने के कारण ये फैसला सुनाया गया, जबकि ऑस्ट्रेलिया के भी चार ओवर कम पाए गए हैं। नियमों का उल्लंघन करने पर आईसीसी की आचार संहिता के आर्टिकल 2.22 के अनुसार, खिलाड़ियों पर प्रत्येक ओवर के लिए उनकी मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है, जोकि निर्धारित समय में गेंदबाजी करने में असफल रहे।

शुभमन गिल को फैसले का विरोध करना पड़ा भारी, लगा जुर्माना
इसके अलावा भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल पर भी जुर्माना लगाया गया है। गिल को टेस्ट के चौथे दिन उन्हें आउट देने के फैसले की आलोचना करने के कारण जुर्माने का सामना करना पड़ा है, जोकि आर्टिकल 2.7 का उल्लंघन है। एक अंतरराष्ट्रीय मैच में होने वाली घटना के संबंध में सार्वजनिक आलोचना या अनुचित टिप्पणी करने के संबंध में ये जुर्माना लगाया है। युवा सलामी बल्लेबाज पर उनकी मैच फीस का 15% और जुर्माना लगाया गया, जोकि कुल 115 प्रतिशत है।

ये भी पढ़ें- थर्ड अंपायर का फैसला...,' शुभमन गिल के आउट होने पर विवाद को लेकर राजीव शुक्ला ने दी बड़ी प्रतिक्रिया

क्या है गिल के आउट होने का पूरा मामला
दरअसल, स्कॉट बोलैंड द्वारा फेंके गए 8वें ओवर की पहली गेंद पर गिल आउट हो गए। गिल ने बोलैंड की एक बाहर जाती गेंद पर शॉट खेलने की कोशिश की, जहां वे स्लिप में कैच दे बैठे, लेकिन ये विकेट विवाद में बदल गया, क्योंकि टीवी रीप्ले में देखने पर ऐसा लग रहा था कि गेंद जमीन से टच हो गई थी।

तीसरे अंपायर, रिचर्ड केटलबोरो ने आउट देने से पहले पूरा समय लिया और अलग-अलग एंगल से कैच को देखा, और बहुत विचार-विमर्श के बाद भारतीय सलामी बल्लेबाज को आउट देने का फैसला किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+