लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहा है यह स्टार ऑलराउंडर, अब काउंटी क्रिकेट में मचाएगा धमाल

भारतीय टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी जयंत यादव ने मौजूदा काउंटी चैंपियनशिप सीजन के आखिरी तीन मैचों के लिए वार्विकशायर काउंटी क्रिकेट क्लब के साथ करार किया है।

नई दिल्ली, 2 सितंबर। भारतीय टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी जयंत यादव ने मौजूदा काउंटी चैंपियनशिप सीजन के आखिरी तीन मैचों के लिए वार्विकशायर काउंटी क्रिकेट क्लब के साथ करार किया है। वह समरसेट के खिलाफ अगले हफ्ते एजबेस्टन क्लब में अपने भारतीय साथी मोहम्मद सिराज के साथ टीम में शामिल होंगे। समरसेट के खिलाफ यह मुकाबला 12 सितंबर से शुरू किया जाएगा।

Jayant Yadav

टीम के साथ जुड़ने के लिए उत्साहित हैं यादव

वार्विकशायर के साथ जुड़ने पर जयंत यादव ने कहा कि इस टीम के लिए साइन करना कुछ ऐसा था जिसे वह ना नहीं कह सकते थे। उनका मानना है कि इंग्लिश काउंटी में इन तीन मैचों से उनके खेल में सुधार होगा और भविष्य में और अवसर मिलेंगे। काउंटी क्रिकेट क्लब की आधिकारिक वेबसाइट पर यादव ने कहा कि यह मेरा पहला काउंटी चैम्पियनशिप अनुभव होगा और मैं अंतिम तीन मैचों के लिए टीम के साथ जुड़ने के लिए अविश्वसनीय रूप से उत्साहित हूं।

जयंत यादव ने बीसीसीआई को कहा धन्यवाद

इस साल की शुरुआत में जयंत यादव को अपने करियर का छठा टेस्ट मैच खेलने का मौका मिला था। यादव ने कहा कि मेरा मानना ​​है कि ये तीन मैच मुझे भविष्य में अपने खेल को बेहतर बनाने में मदद करेंगे। यादव ने वार्विकशायर के साथ करार के लिए क्लब और बीसीसीआई का भी आभार व्यक्त किया और कहा कि वह अगले सप्ताह टीम में शामिल होने जाएंगे।

6 टेस्ट में झटके हैं 16 विकेट

वहीं इस मामले पर वार्विकशायर क्रिकेट के निदेशक पॉल फारब्रेस ने कहा कि यादव के पास टेस्ट और प्रथम श्रेणी क्रिकेट में काफी अनुभव है जो उनके अंतिम तीन मैचों के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है। उन्होंने कहा कि यादव को शामिल करने से उन्हें गेंदबाजी लाइन-अप में काफी विकल्प मिलते हैं। बता दें कि यादव ने भारत के लिए छह टेस्ट मैच खेले हैं, और 16 विकेट लिए हैं और 248 रन बनाए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+