भारतीय बल्लेबाजों का फ्लॉप प्रदर्शन, टूटा फाइनल खेलने का सपना, अफगानिस्तान ने किया कमाल

India A vs Afghanistan A, Semi Final 2: भारत-ए का इमर्जिंग एशिया कप का सफर सेमीफाइनल के साथ ही खत्म हो गया है। तिलक वर्मा की कप्तानी वाली भारत ए को अफगानिस्तान ए के खिलाफ सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 186 रन ही बना सकी और 20 रन से मैच हार गई। अब फाइनल मैच में श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए आपस में भिड़ने वाली हैं।

भारतीय बल्लेबाजों का फ्लॉप प्रदर्शन

207 रनों का पीछा करने उतरी भारतीय बल्लेबाजों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया। अभिषेक शर्मा 7 रन बनाकर अल्लाह गजनफर का शिकार बने। इसके बाद प्रभसिमरन 19 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। कप्तान तिलक वर्मा भी 16 रन बनाकर अब्दुल रहमान की गेंद पर आउट हो गए। इसके अलावा नेहल वढेरा रन आउट होकर पवेलियन लौटे।

India A vs Afghanistan A 1

अफगानिस्तान ने बनाए 206 रन

अफगानिस्तान ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 206 रनों का पहाड़ स्कोर खड़ा किया। भारत को फाइनल में जगह पक्‍की करनी है तो 207 रन बनाने थे। लेकिन भारतीय बल्लेबाज ऐसा करने में सफल नहीं हो सके। इस तरह भारत का फाइनल खेलने का सपना भी टूट गया। भारत से पहले पाकिस्तान को श्रीलंका ने सेमीफाइनल में हराकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाया था।

सेदिकुल्लाह अटल और जुबैद अकबरी की जबरदस्त बल्लेबाजी

अफगानिस्तान ए के कप्तान दरवेश रसूली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। अफगानिस्तान ए के टीम की शुरुआत जबरदस्त रही। पहले विकेट के लिए सेदिकुल्लाह अटल और जुबैद अकबरी ने 137 रनो की साझेदारी निभाई। कमाल की बात यह है कि इन दोनों बल्लेबाजों ने महज 85 गेंदों पर 137 रन बोर्ड पर लगा दिए।

सेदिकुल्लाह अटल ने बनाए 83 रन

अफगानिस्तान ए की तरफ से सेदिकुल्लाह अटल ने सबसे ज्यादा 83 रनों की पारी खेली। दूसरी तरफ इंडिया ए की ओर से रसिख दार सलाम ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए। रसिख दार सलाम के अलावा आकिब खान ने एक विकेट लिए।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारतीय प्लेइंग इलेवन: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बडोनी, नेहल वढेरा, रमनदीप सिंह, निशांत सिंधु, अंशुल कंबोज, राहुल चाहर, रसिख दार सलाम, आकिब खान।

अफगानिस्तान प्लेइंग इलेवन: सेदिकुल्लाह अटल, जुबैद अकबरी, दरविश रसूली (कप्तान), मोहम्मद इशाक (विकेटकीपर), करीम जनत, शाहिदुल्लाह कमाल, शराफुद्दीन अशरफ, अब्दुल रहमान, अल्लाह गजनफर, कैस अहमद, बिलाल सामी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+