भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएगी, कब और कहाँ खेले जाएंगे सीरीज के सभी मुकाबले?

भारतीय टीम इस साल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने वाली है। साल के अंत में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया वहां जाने वाली है। इससे पहले ही एक अन्य सीरीज को लेकर अहम जानकारी सामने आई है। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर ही कुछ अन्य मैच होने हैं।

सीनियर टीम से पहले भारत की जूनियर टीम भी ऑस्ट्रेलिया में खेलने वाली है। भारत ए वहां चार दिवसीय मैचों में खेलेगी। दो मुकाबले खेले जाएंगे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पुष्टि करते हुए बताया है कि इन मैचों को फर्स्ट क्लास का दर्जा दिया जाएगा। घरेलू टीम के लिए यह अच्छी सीरीज है।

melbourne cricket ground

टीम इंडिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की सीनियर टीम पांच मैचों की सीरीज खेलेगी। इससे पहले भारत की जूनियर टीम के साथ सीरीज से तैयारी का बेहतरीन मौका मिल जाएगा। भारतीय टीम के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर ऑस्ट्रेलियाई टीम दो सीरीज में हार गई है। इस बार ऑस्ट्रेलिया मजबूती से लड़ने का प्रयास करेगी।

टेस्ट सीरीज को देखते हुए टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ी भी जूनियर टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया में खेल सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया के कुछ खिलाड़ी भी पाकिस्तान के खिलाफ एकदिवसीय और टी20 सीरीज के मुकाबले छोड़ सकते हैं। टेस्ट सीरीज के तैयारी करने के लिए ऐसा होने की संभावना है।

भारत ए की टीम ऑस्ट्रेलिया में अपना पहला मुकाबला 31 अक्टूबर से लेकर 3 नवम्बर तक खेलने वाली है। इसके बाद अगला मुकाबला मेलबर्न में खेला जाना है। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुख्य टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला भी खेला जाना है।

भारतीय टीम पहले बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज खेलने के बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएगी। वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के हिसाब से सीरीज अहम होने वाली है। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर एक इंट्रा स्कॉड मुकाबला भी खेलेगी। अभ्यास के लिए यह मैच होगा। वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप की अंक तालिका में भारतीय टीम फ़िलहाल टॉप पर है, दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+