Independence Day 2024: सेना में रहकर देश की सेवा कर चुके ये पांच खिलाड़ी, ओलंपिक-क्रिकेट में खूब कमाया नाम

Independence Day 2024 Sportspersons News: आज 78वां स्वतंत्रता दिवस है, यह दिन भारत की स्वतंत्रता के लिए लड़ने वाले अनगिनत नायकों के बलिदान को याद करने का दिन है। स्वतंत्रता के बाद भी भारतीय सेना खुद की जान की बाजी लगाकर देश की रक्षा करती रही है। इस मौके पर हम उन एथलीटों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत को गौरव दिलाया है और जिन्हें भारतीय सेना द्वारा सम्मानित किया गया है।

नीरज चोपड़ा

नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में भाला फेंक में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया था। वह साल 2016 में भारतीय सेना की 4 राजपुताना राइफल्स इकाई में जूनियर कमीशंड ऑफिसर (JCO) नायब सूबेदार के रूप में शामिल हुए। साल 2018 तक उन्हें सूबेदार के पद पर पदोन्नत किया गया और बाद में सूबेदार मेजर बने।

Independence Day 1

अभिनव बिंद्रा

साल 2008 बीजिंग ओलंपिक में निशानेबाजी में गोल्ड मेडल जीतने वाले अभिनव बिंद्रा को भी भारतीय सेना से ऑनरेरी रैंक मिली थी। साल 2011 में उन्हें प्रादेशिक सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल का पद दिया गया था।

एमएस धोनी

महेंद्र सिंह धोनी को भारत के सबसे सफल क्रिकेट कप्तानों में से एक माना जाता है। उनके नेतृत्व में टीम इंडिया ने सभी ICC ट्रॉफी जीती हैं। साल 2011 में भारत की वनडे विश्व कप जीत के बाद धोनी को भारतीय सेना द्वारा लेफ्टिनेंट कर्नल के पद से सम्मानित किया गया था। धोनी को कुछ हफ्तों के लिए जम्मू कश्मीर में तैनात किया गया था।

सचिन तेंदुलकर

क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर को साल 2010 में भारतीय वायु सेना द्वारा ग्रुप कैप्टन नियुक्त किया गया था। सचिन तेंदुलकर का योगदान भारतीय क्रिकेटर में अमूल्य रहा है। तेंदुलकर बिना किसी विमानन पृष्ठभूमि के इस सम्मान से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय बने।

कपिल देव

कपिल देव ने 1983 में भारत को क्रिकेट में पहला विश्व कप दिलाया। उनके योगदान के सम्मान में उन्हें 2008 में भारतीय सेना द्वारा लेफ्टिनेंट कर्नल के पद से सम्मानित किया गया। कपिल देव ने 225 वनडे और 131 टेस्ट मैचों में 8000 रन बनाए और 600 विकेट लिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+