IND W vs WI W: टी-20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज से भारत की टक्कर, स्मृति मंधाना की वापसी, जानें प्लेइंग-11

T20 World Cup 2023, India Women vs West Indies Women: भारत महिला क्रिकेट टीम इस मैच को जीतकर प्वाइंट्स टेबल में अपनी जगह को और मजबूत करना चाहेगी।

 t20 world cup 2023

T20 World Cup 2023, India Women vs West Indies Women: दक्षिण अफ्रीका में जारी आईसीसी टी-20 वर्ल्डकप में भारतीय टीम अपने शानदार प्रदर्शन को आगे भी जारी रखना चाहेगी। वेस्टइंडीज की कप्तान हेले मैथ्यूज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। वेस्टइंडीज ने अपनी टीम में एक बदलाव किया। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस के दौरान कहा कि अगर वह टॉस जीतती तो वह भी पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करती। भारतीय टीम में स्मृति मंधाना की वापसी हुई है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत का पलड़ा भारी

वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत का पलड़ा भारी

वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम का रिकॉर्ड शानदार रहा है। दोनों महिला टीमों के बीच अबतक कुल 20 टी-20 मैच खेले गए हैं, जिनमें से भारतीय टीम ने 12 मुकाबलों में जीत हासिल की है। वहीं वेस्टइंडीज की टीम को सिर्फ 8 मैचों में जीत मिली है। वेस्टइंडीज की शुरुआत टी-20 वर्ल्ड कप में कुछ खास नहीं रही है। विंडीज को इंग्लैंड के खिलाफ अपने पहले मुकाबले में 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

इस तरह देख सकते हैं लाइव मैच

इस तरह देख सकते हैं लाइव मैच

भारतीय महिला का यह मुकाबला फैंस टीवी और मोबाइल पर एन्जॉय कर सकते हैं। महिला टी-20 वर्ल्‍ड कप 2023 के सभी मैचों का लाइव प्रसारण भारत में स्‍टार स्‍पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जा रहा है। भारतीय महिला और वेस्टइंडीज महिला टीम के बीच में खेले जाने वाले इस मुकाबले को भी स्‍टार स्‍पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है। इसके अलावा वर्ल्ड कप के मुकाबलों की लाइव स्‍ट्रीमिंग फैंस डिज्नी प्‍लस हॉटस्‍टार ऐप पर भी देख सकते हैं।

जानें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

जानें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

वेस्टइंडीज महिला टीम- हेले मैथ्यूज (कप्तान), स्टैफनी टेलर, शेमेन कैंपबेल, शबिका गजनबी, चिनले हेनरी, चेडियन नेशन, अफी फ्लेचर, शामिलिया कोनेल, रशादा विलियम्स (विकेटकीपर), करिश्मा रामहरैक, शकीरा सेलमैन।

भारतीय महिला टीम- स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (सी), ऋचा घोष (डब्ल्यू), दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, देविका वैद्य, राधा यादव, राजेश्वरी गायकवाड़, रेणुका ठाकुर सिंह।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+