Deepti Sharma ने रचा इतिहास, किया वो कारनामा जो आज तक कोई नहीं कर पाया, बनाया अनोखा रिकॉर्ड!
IND W vs SL W Deepti Sharma: भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया। 26 दिसंबर को श्रीलंका के खिलाफ खेले गए तीसरे टी-20 मैच में दीप्ति ने अपनी फिरकी जादू चलाया। अब वह अब महिला टी-20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली संयुक्त रूप से नंबर-1 गेंदबाज बन गई हैं।
दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास (IND W vs SL W Deepti Sharma)
श्रीलंका के खिलाफ हुए इस मुकाबले में दीप्ति शर्मा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने 4 ओवर के कोटे में महज 18 रन देकर 3 अहम विकेट चटकाए। इन तीन विकेटों की मदद से उन्होंने न केवल 150 विकेटों का आंकड़ा पार किया। वह ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज गेंदबाज मेगन शुट्ट की बराबरी करने में भी सफल रहीं। अब महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दीप्ति शर्मा और मेगन शुट्ट, दोनों के नाम 151 विकेट दर्ज हैं।

दीप्ति बनी दुनिया की केवल दूसरी गेंदबाज
दीप्ति दुनिया की केवल दूसरी ऐसी गेंदबाज बनी हैं जिन्होंने 150 विकेटों की जादुई संख्या को छुआ है। वहीं ऑस्ट्रेलिया की मेगन शुट्ट ने 123 मैचों में 17.70 की औसत से 151 विकेट लिए हैं। अब इन दोनों खिलाड़ियों के बीच 'नंबर वन' की कुर्सी के लिए एक दिलचस्प जंग देखने को मिलेगी। दीप्ति शर्मा की यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि वह पिछले कुछ समय से भारतीय टीम के लिए 'ट्रम्प कार्ड' साबित हुई हैं।
दीप्ति शर्मा की यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि वह पिछले कुछ समय से भारतीय टीम के लिए 'ट्रम्प कार्ड' साबित हुई हैं। चाहे रनों पर अंकुश लगाना हो या मैच के महत्वपूर्ण मोड़ पर विकेट निकालना, दीप्ति ने हमेशा कप्तान के भरोसे को सही साबित किया है। 150 विकेटों के इस क्लब में शामिल होने वाली वह पहली भारतीय (पुरुष या महिला) क्रिकेटर बन गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications