Dream11 Prediction: भारत और दक्षिण अफ्रीका की ये है बेस्ट ड्रीम 11 टीम, करोड़ों जीतने का मौका
IND-W vs SA-W Dream11 Prediction: भारत और दक्षिण अफ्रीका महिला टीम के बीच तीसरा और आखिरी टी-20 मुकाबला मंगलवार यानी 9 जुलाई को खेला जाना है। इस मुकाबले में जीत दर्ज करना भारतीय टीम के लिए बेहद जरूरी है। सीरीज के पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 12 रनों से हरा दिया था। जबकि दूसरा टी-20 मुकाबला बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका।
गेंदबाजों को बेहतर प्रदर्शन करना होगा
पहले दो मैचों में भारत की तरफ से गेंदबाजी में ऑलराउंडर खिलाड़ी पूजा वस्त्रकार और दीप्ति शर्मा ही विकेट लेने में कामयाब रही है। इसके अलावा भारतीय गेंदबाज अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रही हैं। राधा यादव ने जरूर अच्छा प्रदर्शन किया है। लेकिन टीम की अनुभवी गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर ने अपने प्रदर्शन से अब तक निराश ही किया है।

बल्लेबाजों ने दिखाया दम
बल्लेबाजी की बात करें तो स्मृति मंधाना मौजूदा समय में जबरदस्त फॉर्म में दिखाई दे रही हैं। मंधाना के अलावा हरमनप्रीत कौर और शेफाली वर्मा से भी टीम को बड़े स्कोर की उम्मीद होगी। जेमिमा रोड्रिग्स ने पहले मैच में नाबाद 53 रनों की पारी खेली थी। ऐसे में तीसरे टी-20 मुकाबले में एक बार फिर से वह अपनी छाप छोड़ते हुए दिखाई दे सकती हैं।
भारत को शुक्रवार को हुए पहले मैच में कैच छूटने और बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन का खामियाजा भुगतना पड़ा जिससे टीम दक्षिण अफ्रीका के चार विकेट पर 189 रन के जवाब में 20 ओवर में चार विकेट पर 177 रन ही बना सकी।
बेस्ट ड्रीम 11 टीम - 1
कप्तान: तज़मिन ब्रिट्स
उपकप्तान: नादिन डी क्लार्क
विकेटकीपर: ऋचा घोष
बल्लेबाज: लौरा वोल्वार्ड्ट, स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर, तज़मिन ब्रिट्स
ऑलराउंडर: मारिजान कप्प, दीप्ति शर्मा, क्लो टायरन, नादिन डी क्लार्क
गेंदबाज: रेणुका ठाकुर सिंह, अयाबोंगा खाका
बेस्ट ड्रीम 11 टीम - 2
कप्तान: स्मृति मंधाना
उपकप्तान: दीप्ति शर्मा
विकेटकीपर: ऋचा घोष
बल्लेबाज: लौरा वोल्वार्ड्ट, स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर, तज़मिन ब्रिट्स
ऑलराउंडर: मारिजान कप्प, दीप्ति शर्मा, क्लो टायरन, नादिन डी क्लार्क
गेंदबाज: रेणुका ठाकुर सिंह, अयाबोंगा खाका
भारत महिला टीम प्लेइंग इलेवन: शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, स्नेह राणा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेट कीपर), साइका इशाक, दीप्ति शर्मा, राजेश्वरी गायकवाड़, पूजा वस्त्रकार, रेणुका सिंह।
साउथ अफ्रीका महिला टीम प्लेइंग इलेवन: लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), एनेके बॉश, सुने लुस, ताजमिन ब्रिट्स, मैरिजेन कप्प, डेलमी टकर, सिनालो जाफ्ता (विकेटकीपर), नादिन डी क्लेंक, नॉनकुलुलेको म्लाबा, मसाबाता क्लास, अयाबोंगा खाका।












Click it and Unblock the Notifications