IND-W vs PAK-W: वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान टक्कर को तैयार, इतने बजे शुरू होगा मैच, किसका पलड़ा भारी?
Women ODI World Cup 2025, IND-W vs PAK-W: महिला क्रिकेट के सबसे बड़े मुकाबले के लिए मंच तैयार है। 5 अक्टूबर को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में भारत महिला (IND-W) टीम का सामना अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान महिला (PAK-W) टीम से होगा। यह मुकाबला महिला वनडे विश्व कप 2025 में भारत का दूसरा मैच होगा। इस मैच के लिए दोनों टीमें तैयार है। यह मैच भारतीय समयनुसार दोपहर 3 बजे से शुरू होगा, जिसके लिए टॉस आधा घंटा पहले 2:30 बजे किया जाएगा।
भारत-पाकिस्तान के बीच होगी भिड़ंत (Women ODI World Cup 2025, IND-W vs PAK-W)
भारतीय टीम ने अपने अभियान की शुरुआत श्रीलंका पर 59 रन की शानदार जीत के साथ की है। अब सभी की निगाहें हरमनप्रीत कौर की टीम पर हैं। वनडे में पाकिस्तान के खिलाफ अपने अजेय रिकॉर्ड को बनाए रखने का प्रयास करेंगी। वनडे यानी 50 ओवर फॉर्मेट में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मैचों का इतिहास पूरी तरह से भारतीय टीम पक्ष में है।

पाकिस्तान को वनडे में पहली जीत की तलाश
पाकिस्तान महिला टीम वनडे प्रारूप में आज तक भारत को एक बार भी नहीं हरा पाई है। दोनों टीमों के बीच आखिरी मुकाबला 2022 में हुआ था, जहां भारत ने 107 रनों से एक बड़ी जीत दर्ज की थी। इस बार हरमनप्रीत कौर की टीम की नजरें इस रिकॉर्ड को 12-0 करने पर होंगी। सिर्फ वनडे ही नहीं, बल्कि छोटे प्रारूप टी-20 में भी भारत का पलड़ा भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच खेले गए 16 टी-20 मैचों में भारत ने 13 जीत हासिल की हैं, जबकि पाकिस्तान को केवल तीन ही जीत मिली हैं।
भारत की मजबूत शुरुआत
भारतीय टीम इस हाई-स्टेक्स मुकाबले में जबरदस्त आत्मविश्वास के साथ उतर रही है। उन्होंने अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत श्रीलंका को हराकर की है, जहां अमनजोत कौर (57) और दीप्ति शर्मा (50) ने बल्ले से और दीप्ति शर्मा ने गेंद से 3 विकेट लेकर अहम भूमिका निभाई थी। पाकिस्तान के लिए यह मैच केवल हार की लकीर को तोड़ने से कहीं ज़्यादा है।












Click it and Unblock the Notifications