Ind W vs Aus W: शानदार कैच के बाद राधा यादव ने चालाकी से ऑस्ट्रेलियाई कप्तान को किया रन आउट; Video
भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीमों के बीच कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है।
बर्मिंघम, 7 अगस्त: भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीमों के बीच कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। महिला क्रिकेट को पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स में शामिल किया गया है।

ऐसे में भारतीय महिला टीम के पास आज का मुकाबला जीतकर गोल्ड मेडल अपने नाम करने और इतिहास रचने का मौका है। वहीं इस मैच को हारने वाली टीम सिल्वर मेडल अपने नाम करेगी। न्यूजीलैंड ने पहले ही ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर लिया है।
राधा यादव की शानदार फील्डिंग
टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। तीसरे ही ओवर में एलिसा हीली 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। इसके बाद बेथ मूनी और कप्तान मेग लैनिंग के बीच दूसरे विकेट के लिए 74 रनों की साझेदारी हुई। 11वें ओवर में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रन आउट हुईं। राधा यादव ने बड़ी ही चालाकी से उन्हें पवेलियन की राह दिखाई। इसके बाद 12वें ओवर में राधा यादव ने ताहलिया मैकग्राथ का शानदार कैच लपका। राधा की इस शानदार फील्डिंग के वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
- भारत: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, स्नेह राणा, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), राधा यादव, मेघना सिंह, रेणुका सिंह।
- ऑस्ट्रेलिया: एलिसा हीली (विकेटकीपर), बेथ मूनी, मेग लैनिंग (कप्तान), ताहलिया मैकग्राथ, राचेल हेन्स, एशले गार्डनर, ग्रेस हैरिस, जेस जोनासेन, अलाना किंग, मेगन शुट्ट, डार्सी ब्राउन।












Click it and Unblock the Notifications